भोपाल

शेयर मार्केट के साथ सोने-चांदी के दामों में भी भारी गिरावट, जानें एमपी में आज का भाव

Gold Silver Price Today : सोमवार को 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम के भाव में 2,613 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इस हिसाब से आज सोने के दाम गिरकर 88,401 पर आ गए हैं। जबकि, चांदी की कीमतों में भी 4,535 रुपए की गिरावट आई है।
2 min read
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today : एक तरफ जहां 7 अप्रैल 2025 को भारतीय शेयर बाजार में 3 हजार अंकों से ज्यादा की गिरावट आई है, जिसका असर सोने-चांदी के भाव पर भी दिखाई दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की मध्य प्रदेश शाखा के अनुसार, 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम के भाव में 2,613 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है। इस हिसाब से सोमवार को सोने के दाम गिरकर 88,401 पर आ गए हैं। आपको बता दें कि, इससे पहले एमपी के सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 91,014 रुपए है।

यही नहीं, चांदी के दामों में भी गिरावट दर्ज की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक किलो चांदी की कीमत में 4,535 रुपए की गिरावट आई है, जिसके चलते अब चांदी की प्रति किलो की कीमत 88,375 रुपए हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 92,910 प्रति किलो रुपए था। वहीं, 28 मार्च को चांदी के भाव 1,00,934 और 3 अप्रैल को सोने ने 91,205 का ऑल टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार के भाव

आज सोमवार को सराफा बाजार की ओर जारी किए गए सोने-चांदी के भाव के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 83000, 24 कैरेट का भाव 90530 और 18 ग्राम सोने का रेट 67910 रुपए पर ट्रेंड कर रहे है। वहीं, 1 किलो चांदी का रेट 94000 रुपए चल रहा है।

18 कैरेट सोने का आज भाव

-इंदौर और भोपाल में सोने का भाव 67, 830 चल रहा है।

22 कैरेट सोने का आज भाव

-भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 82, 900 रुपए दर्ज हुआ है।

24 कैरेट सोने का आज भाव

-भोपाल और इंदौर में आज 10 ग्राम सोने की कीमत 90,430 रुपए रिकॉर्ड हुई है।

Updated on:
07 Apr 2025 04:15 pm
Published on:
07 Apr 2025 04:15 pm