भोपाल

Gold Price Today: अगर आप सोना खरीदना चाह रहे हैं तो आपके पास है सुनहरा मौका, दामों में आई भारी गिरावट

जानिए क्या है आज सोने का भाव.....

2 min read
Aug 11, 2021

भोपाल। सोना खरीदना चाहते हैं या फिर सोने में निवेश करना चाहते हैं तो ये वक्त बिल्कुल सही है। जी हां सोना चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। सोने की कीमतों में आ रही तेज गिरावट के इस दौर में निवेशकों के बीच हलचल का माहौल है। MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा अब 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का लेवल भी तोड़ चुका है। हालांकि कल सोना पूर दिन एक अच्छी मजबूती के साथ कारोबार कर रहा था, लेकिन आखिरी घंटों में ये 46,000 के नीचे फिसल गया।

जानिए भोपाल में सोने का रेट

वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने-चांदी के भाव में बड़ा बदलाव हुआ। भोपाल के सर्राफा बाजार में 11 अगस्त को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 47,650 रुपए रहा। भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 44,530 रुपए चल रहा है। इंदौर में इस वक्त 10 ग्राम सोने का भाव 46,770 रुपए हैं। वहीं 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 44,550 रुपए हैं।

ऐसे करें सोने की शुद्धता की पहचान

24 कैरेट शुद्ध सोने पर 999 लिखा होता है
22 कैरेट की ज्वेलरी पर 916 लिखा होता है
21 कैरेट सोने की पहचान 875 लिखा होना
18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा होता है
14 कैरट ज्वेलरी पर 585 लिखा होता है

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए आपको रेट पता चल जाएंगे।

Published on:
11 Aug 2021 05:08 pm
Also Read
View All