
Brother performed ashes immersing ritual at Twisha Sharma favorite spot (फोटो- ANI और Patrika.com)
Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश के चर्चित ट्विशा शर्मा मामले (Twisha Sharma Case) मे शुक्रवार का दिन दिलों को भर देने वाला रहा। शुक्रवार को एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की अस्थियों का उसके परिवार ने विसर्जन किया। ट्विशा के मेजर हर्षित शर्मा (Harshit Sharma) ने पूरे विधि-विधान से 'अस्थि प्रवाह' की रस्मों को पूरा किया।पिता नवनिधि शर्मा, मां रेखा शर्मा और चचेरे भाई आशीष शर्मा सहित परिवार के अन्य सदस्य भी अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। मृतिका के पिता ने बताया कि जिस जगह अस्थि विसर्जन किया गया वह जगह ट्विशा के दिल के बहुत करीब थी। वहीं, दूसरी तरफ मामले में आरोपी सासा और पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पूर्व वकील समर्थ सिंह को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। जिस कोर्ट की जज की कुर्सी पर बैठकर फैसले सुनाने वाली गिरिबाला सिंह आज उसी कोर्ट के कटघरे में एक आरोपी बनकर अपने फैसले का इंतजार करती नजर आई।
शुक्रवार दोपहर को ट्विशा का परिवार उनकी अस्थियां लेकर उत्तराखंड पहुंचा। ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट में पवित्र गंगा नदी में भाई हर्षित ने 'अस्थि प्रवाह' की रस्म लको पूरा किया। बहन की अस्थियों को विसर्जन करने के बाद हर्षित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें अभी भी उम्मीद है। हम लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे कर के केस सच्चाई और नतीजे सामने आ रहे है। मामले में सीबाआई जांच कर रही है और हाईकोर्ट ने भी सही फैसला लिया है।
मीडिया से बातचीत के दौरान पिता नवनिधि शर्मा ने बताया कि ट्विशा का ऋषिकेश और मां गंगा से गहरा जुड़ाव था। वह अधिकतर यहीं नदी किनारें घंटों बैठा करती थी। यह जगह ट्विशा की लिए दिल के करीब थी। इसीलिए हमने अंतिम संस्कार के बाद उसकी अस्थियों का विसर्जन इसी जगह पर करने का फैसला लिया था। कोर्ट में चल रहे मामले को लेकर पिता ने कहा कि यह तो बस शुरआत है। यह एक ऐसी लड़ाई है जिसमें बहुत ताकतवर लोग भी इन्वॉल्व है। यह बस हमारे स्ट्रगल की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि हमारा ये संघर्ष न्याय मिलने तक जारी रहेग। हमें सरकार, जांच एजंसियां और कोर्ट पर विश्वास है कि वह ट्विशा और हमें न्याय दिलाएंगी जिससे आगे के लिए एक मिसाल कायम हो सके।
बता दें कि, पूर्व जज गिरिबाला सिंह (Giribala Singh) और बेटे समर्थ सिंह (Samarth Singh) को सीबीआई ने शुक्रवार को दोपहर में सीबीआई कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में सीबीआई ने गिरिबाला सिंह को पांच दिन की रिमांड पर मांगा था, वहीं पहले से ही रिमांड पर चल रहे समर्थ सिंह की भी रिमांड अवधि बढ़ाने का अनुरोध सीबीआई ने पेश किया था। न्यायाधीश शोभना भलावी की अदालत ने दो जून तक का रिमांड दे दिया है। अब दोनों से पूछताछ में अहम सबूत मिल सकेंगे। इससे पहले भोपाल के चार इमली स्थित सीबीआई आफिस में कागजी कार्यवाही हुई। इसके बाद मां और बेटे को दो अलग-अलग वाहनों में जिला अदालत ले जाया गया।
Published on:
29 May 2026 09:14 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
