भोपाल

ट्रेन यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी- समय अवधि में इजाफे के साथ ही रेलगाडिय़ों में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे

- जानें किन ट्रेन की समय अवधि में हो रहा है इजाफा और किन यात्री गाडिय़ों में लगेंगे अतिरिक्त डिब्बे - स्पेशल रेल गाडिय़ों की समय अवधि में इजाफा - यात्री गाडिय़ों में अतिरिक्त डिब्बे लगेंगे

2 min read
Jun 23, 2022

भोपाल। रानी कमलापति एवं भोपाल स्टेशन से अपना सफर शुरू करने वाले यात्रियों के लिए खबर राहत देने वाली है। भोपाल डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने ट्रेनों में चल रही वेटिंग और भीड़ भाड़ को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल रेल गाडिय़ों की समय अवधि में इजाफा किया है। इसके अलावा यात्री गाडिय़ों में अतिरिक्त डिब्बे लगाने का फैसला किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।

रीवा स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई: यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने के लिए गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के चलने की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 02186/02185 रीवा-रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल दोनों दिशाओं में 09 जुलाई तक अपने निर्धारित दिन, समय-सारणी और कोच कंपोजीशन के अनुसार चलती रहेगी।

इधर, अमरकंटक एक्सप्रेस में एक्स्ट्रा कोच लगेगा
अतिरिक्त यात्री यातायात एवं प्रतीक्षा सूची को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस में चार दिन शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाने का निर्णय लिया गया है। यह कोच गाड़ी संख्या 12853 दुर्ग-भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस में 23, 24, 25 एवं 26 जून को दुर्ग स्टेशन से गन्तव्य के लिए जुड़ेगा। इसी प्रकार यह कोच वापसी ट्रेन में भोपाल स्टेशन से गन्तव्य के लिए जुड़ेगा।

चेन्नई सेंट्रल-बनारस के बीच स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 05119 चेन्नई सेंट्रल-बनारस (एक तरफा) स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जो कि भोपाल मण्डल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी। गाड़ी गाड़ी संख्या 05119 चेन्नई सेंट्रल-बनारस स्पेशल ट्रेन दिनांक 23 जून को चेन्नई सेंट्रल स्टेशन से 05.15 बजे प्रस्थान कर, 1.35 बजे विजयवाड़ा पहुँचकर, 1.40 बजे विजयवाड़ा से प्रस्थान कर, अगले दिन 2.10 बजे नागपुर पहुँचकर, 2.15 बजे नागपुर से प्रस्थान कर, 7.40 बजे इटारसी पहुँचकर, 7.50 बजे इटारसी से प्रस्थान कर, 11.15 बजे जबलपुर पहुँचकर, 11.20 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर रात 10 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी । रास्ते में यह गाड़ी गुडूर, नेल्लोर, ऑंगल, विजयवाड़ा, वारंगल, रामागुंडम, सिरपुर कागजनगर, बल्लारशाह, चंद्रपुर, सेवाग्राम, नागपुर, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज जंक्शन एवं ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

Published on:
23 Jun 2022 09:38 am
Also Read
View All