भोपाल

एमपी में सरकारी कर्मचारी DA में 5% पीछे, बढ़ोतरी का होगा ऐलान !

Mp news: मध्यप्रदेश के करीब सात लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी पिछले 9 महीने से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Mar 30, 2025
DA

Mp news: मध्यप्रदेश राज्य के कर्मचारियों को बड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार की कैबिनेट ने 2 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया। केंद्र अपने कर्मचारियों को पहले ही जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत डीए दे रही है। इस बीच, मध्यप्रदेश के करीब सात लाख से अधिक अधिकारी-कर्मचारी पिछले 9 महीने से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नहीं मिली सौगात

अभी तक केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में मध्यप्रदेश राज्य के कर्मचारियों को 3% कम डीए मिल रहा था। कर्मचारी उम्मीद लगाए बैठे थे कि बजट सत्र में उन्हें सरकार डीए की सौगात देगी। ऐसा नहीं हुआ।

अब केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को 2% डीए और घोषित कर दिया। इससे राज्य कर्मचारी अब 5% पीछे हो गए हैं। राज्य के कर्मचारियों को अभी 50% डीए मिल रहा है। केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53% डीए मिल रहा है। राज्य कर्मचारी 3% पीछे थे। 2% डीए और बढ़ने से अब यह अंतर 5% हो गया है।

राज्य सरकार ने नहीं बढ़ाया डीए

जानकारी के लिए बता दें कि साल 2024 से पहले जब भी केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का डीए बढ़ाती थी तो प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ता और राहत में वृद्धि कर देती थी। केंद्र ने जून-जुलाई में होने वाली डीए बढ़ोतरी इस बार मार्च में ही कर दी। लेकिन राज्य सरकार ने इस दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाया। जिससे कर्मचारियों में निराशा झलक रही है।

Published on:
30 Mar 2025 12:57 pm
Also Read
View All