सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, अंतिम तारीख से पहले जरूर करें आवेदन।
भोपाल. उद्यमिता विकास केंद्र मध्यप्रदेश (सैडमैप) ने नोटिफिकेशन जारी कर लेखाकार, सह डाटा एंट्री ऑपरेटर, (डीईओ), सब इंजीनियर/टेक्निकल समन्वयक, पीईएसए ब्लॉक समन्वयक, जिला समन्वयक/ प्रबंधक, कम्पयूटर ऑपरेटर सह कार्यालय सहायक सहित विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1141 पदों को भरा जाएगा।
12 वीं पास को मिलेगा अवसर
इस नौकरी के लिए 12 वीं पास से लेकर मास्टर डिग्रीधारक अभ्यर्थी वेबसाइट पर लॉगिन कर 30 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय फोटो, हस्ताक्षर सहित अन्य सभी जरूरी दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए विभाग की अधिकारिक साइट पर देखें।
एमपी पीएससी ने एडीपीओ के पद बढ़ाए, अब होगी 184 भर्ती
मप्र लोक सेवा आयोग (एमपी पीएससी) ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पदों की संख्या में इजाफा किया है। अब 92 अतिरिक्त पद पर भर्ती की जाएगी। पीएससी ने जून में भी 92 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। नए पद शामिल होने के बाद अब 184 पद हो गए है। हालांकि, ओबीसी आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने तक चयन प्रक्रिया रुकी रहेगी।