भोपाल

Haj Yatra 2025: हो गया बड़ा बदलाव, 18 से 65 साल तक के लोग ही जा सकेंगे हज !

Haj Yatra 2025: हजयात्रा पर 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को अकेले जाने पर पाबंदी रहेगी। इस उम्र की बिना मेहरम की महिलाओं पर भी यह लागू होगा।

less than 1 minute read
Aug 08, 2024
Haj Yatra 2025

Haj Yatra 2025: हजयात्रा में निजी भागीदारी बढ़ेगी। हज कमेटियों को सरकार से मिलने वाला कोटा काम किया जाएगा। वहीं 65 साल से अधिक उम्र के लोग हजयात्रा पर अकेले नहीं जा सकेंगे। केयर टेकर के साथ जाना होगा। इन्हें चयन में प्राथमिकता दी जाएगी। हजयात्रा 2026 के लिए केन्द्र सरकार ने हज नीति जारी कर दी है। पिछले साल प्रदेश से सात हजार लोग हजयात्रा पर रवाना हुए थे। बीते पांच सालों में यह सबसे ज्यादा कोटा था।

हज नीति 2025 जारी होने के बाद इसमें 200 से 300 की कमी आ सकती है। नई नीति के तहत हज कमेटियों को कुछ हज कोटा का 70 प्रतिशत दिया जाएगा। 30 फीसदी निजी क्षेत्र के टूर ट्रेवल्स ऑपरेटरों को मिलेगा। यह अब तक 20 फीसदी था।


उम्र को लेकर बदलाव

हजयात्रा पर 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को अकेले जाने पर पाबंदी रहेगी। इस उम्र की बिना मेहरम की महिलाओं पर भी यह लागू होगा। पिछले साल पूरे देश का कोटा 1 लाख 75 हजार था। इसमें से 80 प्रतिशत राज्य की हज कमेटियों के द्वारा बांटा गया। 20 प्रतिशत निजी क्षेत्र में। इस बार यह बदल गया है।

यात्रियों की संख्या कम

हज के आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऑल इंडिया हज वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मोहम्मद तौफीक ने बताया कि बीेते दो सालों से दो शहरों के बीच हज खर्च में अंतर आ रहा है। भोपाल और मुंबई के बीच 60 हजार रुपए का अंतर है। इससे भोपाल से यात्रियों के रवाना होने की संख्या कम हो रही है। हज यात्री कम हुए तो हज उड़ान बंद होेने तक की नौबत आ सकती है। सरकार से सुधार की मांग की है।

Published on:
08 Aug 2024 02:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर