Harda Factory Blast :हरदा जिले (Harda District) की एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह हुए भयावह हादसे ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही हैं। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस बीच सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है...
हरदा जिले (Harda District) की एक पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार की सुबह हुए भयावह हादसे (Harda Factory Blast) ने हर किसी की आंखें नम कर दीं। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही हैं। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस बीच सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। बताते चलें कि 6 सदस्यीय टीम गठित की गई है जो हादसे की जांच करेगी।
सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
हरदा (Harda) शहर से सटे ग्राम बैरागढ़ मगरधा रोड पर पटाखा फैक्ट्री से हुए हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की खबर आई है। हादसा इतना भयावह है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। हादसे की सूचना मिलते ही सीएम मोहन यादव हरदा पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। सीएम ने यहां मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने घायलों के परिजनों को सांत्वना देते हुए उनके इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने की बात कही है।
जांच समिति गठित, तीन दिन में सौंपेगी रिपोर्ट
हादसा (Harda Blast) क्यों हुआ, जन-धन हानि आदि की जांच के लिए स्थानीय विधायक रामकिशोर दोगने की अध्यक्षता में, टिमरनी विधायक अभिजीत शाह के साथ जांच समिति का गठन किया गया है। 6 सदस्यीय ये टीम तीन दिन में जांच कार्य पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
आईएएस मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में होगी जांच
आईएएस मोहम्मद सुलेमान की अध्यक्षता में पूरी टीम हादसे की जांच करेगी। 6 सदस्यीय इस टीम में आईएएस संजय दुबे, नीरज मंडलोई, अजीत केसरी के साथ ही आईपीएस अरविंद कुमार, आलोक रंजन भी शामिल को शामिल किया गया है।