PM मोदी के अफसरों से बोले MP के अफसर, पैसा-भीड़ आपके जिम्मे, नहीं तो लिखकर दो

मंगलवार को मंत्रालय में बैठक में आईटी विभाग के प्रमुख सचिव मो. सुलेमान ने कंपनियों को साफ कह दिया-केंद्र का प्रोजेक्ट है। पैसा और भीड़ का इंतजाम आपका काम है।

less than 1 minute read
Jan 18, 2017
digital payment
भोपाल.
MP के प्रमुख शहरों में डिजि-धन मेले लगाने को लेकर बजट का संकट विवाद बनने लगा है। मंगलवार को मंत्रालय में बैठक में आईटी विभाग के प्रमुख सचिव मो. सुलेमान ने कंपनियों को साफ कह दिया-केंद्र का प्रोजेक्ट है। पैसा और भीड़ का इंतजाम आपका काम है। भीड़ नहीं जुटाना, तो लिखकर दीजिए। एसीएस वित्त एपी श्रीवास्तव ने सीएस के छुट्टी पर होने के कारण बैठक ली। इसमें एसीएस वन एवं योजना दीपक खाण्डेकर, आईटी पीएस सुलेमान, उच्च शिक्षा पीएस आशीष उपाध्याय, सहकारिता पीएस अजीत केसरी, नगरीय प्रशासन आयुक्त विवेक अग्रवाल सहित अन्य बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद थे। एपी श्रीवास्तव ने कहा कि सीएम की मंशा के अनुरूप मेले में भीड़ होना चाहिए। सुलेमान ने कहा कि एक लाख भीड़ लानी है, तो जिम्मा कंपनियां उठाएं। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने नकारा, तो पीएस ने कहा ऐसे कैसे चलेगा।






भोपाल में मेला कल

मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि भोपाल में 19 जनवरी, इंदौर में 24, ग्वालियर में 30, जबलपुर में 27 फरवरी और देवास में 9 मार्च को मेले लगाए जाएंगे। भोपाल में शुभारंभ मौके पर केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार व फग्गन सिंह कुलस्ते रहेंगे। गीतकार जावेद अख्तर भी आ सकते हैं।


ALSO READ: इन तस्वीरों को घर में ना लगाएं, वरना पति-पत्नी में हमेशा होंगे झगडे


यह होगा मेले में
डिजि-धन मेलों में जिलों के लीड बैंक और सभी प्रमुख बैंक स्टाल लगाएंगे। स्टालों पर खाता खोलने, डेबिट कार्य पंजीयन, वितरण और आधार नंबर लिंक कराने की सुविधा सहित कैशलेस लेन-देन के साधनों जैसे रुपे कार्ड, यूएसएसडी, ई-वॉलेट और मोबाइल वॉलेट की जानकारी दी जाएगी।
Published on:
18 Jan 2017 08:57 am
Also Read
View All