
भोपाल। राज्य सरकार के कर्मचारियों के स्वास्थ्य बीमा के लिए योजना बनाने गुरुवार को अहम बैठक हुई। इसमें बीमा योजना के प्रारंभिक ड्राफ्ट पर चर्चा हुई। योजना एक अप्रैल से लागू करना प्रस्तावित है। इसमें कर्मचारियों को कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अध्यक्ष ओपी कटियार व महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि कर्मचारी संगठनों ने भी प्रारूप पर सुझाव दिए हैं। इसमें साधारण बीमारी के लिए 5 व गंभीर बीमारी के लिए दस लाख का इलाज करा सकेंगे। कर्मचारी और उनका परिवार उपचार करा सकेंगे। परिवार में बीवी बच्चे और आश्रित माता-पिता को भी शामिल किया गया है। 22 दिसंबर तक कर्मचारी अपने सुझाव दे सकते हैं.
मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी कटियार एवं महामंत्री लक्ष्मी नारायण शर्मा ने बताया कि आज मंत्रालय के सभागार में कर्मचारी संगठनों की बैठक संपन्न हुई जिसमें स्वास्थ्य प्रमुख सचिव डॉक्टर श्रीमती पल्लवी जैन गोविल द्वारा मध्य प्रदेश कर्मचारी बीमा स्वास्थ्य योजना का प्रारूप कर्मचारियों के सम्मुख रखकर इस पर कर्मचारी संगठनों से सुझाव प्राप्त किए गए।
योजना प्रारूप में बताया गया है कि कर्मचारी एवं उनके परिवार का निशुल्क उपचार प्रदेश के मान्यता प्राप्त निजी और शासकीय चिकित्सालय में किया जाएगा। योजना के लिए कर्मचारियों से मासिक अंशदान लिया जाएगा और योजना में ना के केवल भर्ती रह के इलाज कराया जा सकेगा बल्कि ओपीडी उपचार की भी सुविधा मिलेगी।
कर्मचारी संगठनों ने इस योजना का स्वागत किया है। योजना में साधारण बीमारी के लिए 500000 एवं गंभीर बीमारियों के लिए 1000000 की राशि तय की गई है।
योजना में सरकारी कर्मचारियों को ग्रुप 1 से 5 तक ₹250 समूह 6 से 10 तक ₹450 11 से 15 तक ₹650 और उसके ऊपर ₹1000 मासिक अंशदान देना होगा वही सेवानिवृत्त कर्मचारी जो पेंशनर्स हैं जिनको ₹15000 तक पेंशन मिलती है उनको ₹250 ₹25000 तक 450₹ 50000तक 650 और 50000 से ऊपर ₹1000 की मासिक अंशदान राशि देनी होगी जिससे कर्मचारी और उनका परिवार उपचार करा सकेंगे परिवार में बीवी बच्चे और आश्रित माता-पिता को भी शामिल किया गया है सभी कर्मचारी संगठनों ने योजना का एक मत से स्वागत किया। प्रमुख सचिव पल्लवी जैन गोविल ने बताया कि योजना में 22 दिसंबर तक सभी कर्मचारी संगठन अपने सुझाव लिखित में भी दे सकते हैं।
यह योजना 1 अप्रैल से प्रारंभ की जाएगी
बैठक में मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओपी कटियार महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा अरविंद भूषण श्रीवास्तव सहित अनेक कर्मचारी संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया