8 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

MP Rajya Sabha elections: कांग्रेस विधायक दोपहर में मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी जहां सीएम और उनके बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

Jun 08, 2026

congress mla supports bjp candidate in mp rajya sabha elections

congress mla supports bjp candidate in mp rajya sabha elections (फोटो- Patrika.com)

Congress MLA Supports BJP:मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा का तीसरा प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस खेमे में धड़कने तेज हो गई है। कांग्रेस सोमवार सुबह से ही अपने सभी विधायकों की घेराबंदी में लग है। अब खबर सामने आ रही है कि एक कांग्रेस विधायक ने राज्यसभा चुनाव (MP Rajya Sabha elections) से पहले ही भाजपा के तीसरे प्रत्याशी महेश केवट को समर्थन दें का वादा कर दिया है। विधायक के इस निर्णय की घोषणा खुद मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री ने की। बताया यह भी जा रहा है कि कांग्रेस विधायक दोपहर में मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी जहां सीएम और उनके बीच राज्यसभा चुनाव को लेकर बातचीत हुई है।

यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस के वैसे तो तकनिकी तौर पर 65 विधायक है लेकिन इनमें से दो एमएलए कानूनी मामलों में फंसे होने के कारण राज्यसभा चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे। इससे कांग्रेस के पास 63 वोट बचते है और सीट अपने नाम करने के लिए चाहिए 58 वोट। ऐसे में कांग्रेस के उपर क्रॉस वोटिंग का खतरा मंडरा रहा है।

विधायक ने दिया भाजपा प्रत्याशी को समर्थन , सीएम हाउस में हुई मीटिंग

मिली जानकारी के अनुसार, सागर की बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे (MLA Nirmala Sapre) सोमवार दोपहर को अचानक सीएम आवास पहुंची थी। यहां उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं से हुई। हालांकि, इस मीटिंग में क्या बातचीत हुई यह तो आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया लेकिन इसके तुरंत बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने निर्मला सप्रे का समर्थन भाजपा के साथ है। मंत्री के इस ऐलान ने कांग्रेस की टेंशन को और बढ़ा दिया है।

तकनिकी तौर पर अभी भी कांग्रेस विधायक है निर्मला सप्रे

बता दें कि, साल 2023 के विधानसभा चुनाव में निर्मला सप्रे कांग्रेस की टिकट से विधायक निर्वाचित हुई थी। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने एक मंच से सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता लेने की घोषणा की थी लेकिन कभी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया। कांग्रेस ने दल-बदल कानून के तहत कोर्ट में याचिका दयार की जिसपर अब तक कोई फैसला नहीं आ सका है। वहीं, साल 2026 के अप्रैल महीन में कोर्ट द्वारा पूछे सवाल के जवाब में सप्रे ने कहा था कि अभी भी कांग्रेस में है। हालांकि, उन्हें लगातार भाजपा संगठन का काम करते हुए देखा जा सकता है।

कांग्रेस के पास बचे 62 वोट

बता दें कि, श्योपुर की विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा और दतिया से विधायक राजेंद्र भारती कानूनी मामलों में फंसे होने के कारण राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डाल पाएंगे। वहीं, अब मंत्री ने ऐलान किया है कि बीना विधायक निर्मला सप्रे के बीजेपी के प्रत्याशी का समर्थन करेंगी। इसका मतलब यह है कि कांग्रेस के पास अब 62 वोट बचे हैं, जो बहुमत के आंकड़े 58 से महज 4 ही ज्यादा हैं।