Heavy rain alert : एक दिन की राहत के बाद फिर शहर पर मेहरबान हुए बादल, 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
भोपाल. सात दिन के बाद शनिवार को एक दिन की राहत देने के बाद शहर के आसमान पर बादलों ने एक बार फिर डेरा डाल दिया है। ( heavy rain alert ) 48 घंटे ( 48 hours ) में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ( weather department ) ने चार सिस्टम एक साथ सक्रिय होने के कारण भारी बारिश की चेतावनी जारी ( weather department warns ) की है।
रविवार सुबह से बादल छाए रहे एवं सुबह पांच बजे से लगभग आधा घंटा बूंदाबांदी हुई, इसके बाद सुबह 11 बजे से बादलों की ओट में छुपे सूरज ने कुछ-कुछ देरी पर छलक दिखाई। आसमान में दिन भर हल्के बादल छाये रहे।
बैरागढ़ मौसम केन्द्र की ओर बादलों के ज्यादा सक्रिय नहीं होने के चलते शनिवार शाम 5.30 बजे तक 2.5 मिमी बरसात ही दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो से तीन दिन में शहर में अच्छी बारिश होगी।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एसके नायक का कहना है कि पश्चिमी मध्यप्रदेश में अच्छी मानसूनी बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिणी गुजरात से दक्षिणी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ होती हुई पश्चिमी बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका गुजर रही है। शनिवार शाम तक शहर में कुल 806 मिमी बारिश हो गई थी। यह सामान्य से 67 फीसदी अधिक है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।
आसमान में दिखे बादल, सूरज से बढ़ी उमस
जुलाई में तीन सप्ताह के लंबे अंतराल बाद 25 जुलाई की दोपहर से बौछारें पडऩी शुरू हुई थीं। 26 से बादलों ने आसमान को घेर लिया था, जिसके बाद बारिश का दौर चला। शनिवार को शाम से बादलों ने दामन समेटना शुरू किया।
ठीक आठवें दिन शुक्रवार दोपहर को बादल छटे तो कुछ देर हल्की सी धूप दिखी। ऐसे में दोपहर से ही उमस महसूस होने लगी थी। दिन का अधिकतम तापमान 0.2 की बढ़त के साथ 27.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा। रात का तापमान 0.5 डिग्री बढकऱ 23.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 अधिक रहा।