भोपाल

बारिश का पानी लाया राजधानी के नालों उफान, चपेट में आए दो बच्चे…

फिर लौटकर आई बारिश, पूरे शहर को किया तर-ब-तर

3 min read
Jul 17, 2018
फिर लौटकर आई बारिश, पूरे शहर को किया तर—ब—तर

भोपाल। कुछ रेन कोट पहने हुए तो कुछ छाते का सहारा लेते हुए, कुछ पॉलीथिन की सहायता से अपने बच्चों को बचाते हुए दिखे लोगों का ये नजारा मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का है। जहां सुबह के समय बच्चों को स्कूल छोड़ने जाते उनके पेरेंट्स तो कहीं खुद आॅफिस के लिए तेजी से दौड़ते (ताकि बारिश से बच जाएं) लोगों का नजारा राजधानी की सड़कों पर आम था। कारण वहीं सुबह से ही शहर में बारिश और वो भी ऐसी जिसने चंद ही मिनटों में शहर को तर-ब-तर कर दिया।

वहीं पंचशील नगर में डुग्गू नाम का एक बच्चा नाले में पैर धोने के लिए गया था। वह बारिश के चलते नाले में आए तेज बहाव की गिरफ्त में आकर पानी में बह गया। जिसको लगातार गोताखोरों द्वारा खोजने की कोशिश की जा रही है। लेकिन इस घटना के 3 घंटे बाद तक भी बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Bhopal news,
,
,
,
,
,
,
,
,
, weather,
, bhopal barish,
,
,
, tezz barish, situation of bhopal," src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/07/17/barish_3113025-m.png">

वहीं दूसरी तरफ कुछ बारिश में भीगते हुए, बारिश का मजा लेते हुए, तो कोई वीईपी रोड पर छाते में अपने हमसफर के साथ गुफ्तगू करते हुए। सुबह सात बजे से हुए लगातार बारिश के चलते शहर की सड़कों पर ऐसी ही स्थिति देखने को मिली। एक तरफ कुछ लोग इस मौसम का मजा लेते दिखाई दिए, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग तेज बारिश के चलते परेशान नजर आए।

सड़कों पर जल भराव के चलते सभी वाहन चालक पानी को हवा में उड़ाते हुए निकल रहे थे। जिससे पैदल यात्रियों को परेशानी हुई। बारिश से बचते बचाते हुए सभी लोग जैसे तैसे अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। पर, करीब सात बजे से हो रही लगातार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों की हालत अत्यंत दयनीय नजर आई। एक तरफ यहां कुछ लोग अपनी मर्जी से बारिश का मजा ले रहे थे। वहीं दूसरी तरफ वे लोग जिनके पास रहने के लिए घर नहीं हैं। वे किसी पेड़ या दीवार का सहारा लेकर बारिश से बचते बचाते नजर आएं।

इस दौरान शहर के कई हिस्सों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग अपने घरों से पानी निकालते हुए नजर आएं। वहीं बारिश की वजह से सड़कों पर भी कुछ वाहन फसे हुए दिखाई पड़े।

बारिश से नहीं रहा कोई हिस्सा अछूता
सुबह सात बजे से हुई लगातार बारिश के चलते शहर का कोई भी हिस्सा बारिश से अछूता नहीं रहा। शहर के लगभग सभी हिस्सों में लगातार बारिश जारी हैै।

ऐसा हुआ शहर का हाल
तेज बारिश के चलते शहर के कई हिस्सों में ट्राफिक जाम की स्थिति बनीं। वहीं दूसरी तरफ अरेरा कॉलोनी फ्रेक्चर हॉस्पिटल के पास दो पेड़ गिरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

नाले में बहें दो बच्चें

आज भी बारिश के चलते शहर के कई नालों का जल स्तर बढ़ गया। जिसके चलते शहर में दो जगह बच्चें इन नालों की चपेट में आने के चलते पानी में बह गए। जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर अस्पताल में एडमिट करवाया गया।
पहली घटना पंचशील नगर में हुई यहां एक डुग्गू नाम का लड़का नाले में पैर धोने के दौरान अचानक पानी में बह गया। जिसे तीन घंटे कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों द्वारा सकुशल निकाल लिया गया।

वही दूसरी घटना स्लाटर हाउस के पास हुई जहां एक बच्चा नाले में बह गया। उसे 10 मिनट में ही लोगों के सहयोग से पानी से बाहर निकाल लिया गया। इस बच्चे को भी अस्पताल ले जाया गया है।

अधिकारी अल्र्ट
शहर में तेज बारिश के चलते अधिकारी स्तर के लोगों को हाई अल्र्ट दे दिया गया है। कि वे इस मौसम में शहर की व्यवस्था को संभाले रखें। जल भराव की स्थिति बनने पर, पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करें। साथ ही बारिश के चलते होने वाली अन्य समस्या का समाधान भी करेंं।

ये भी पढ़ें

Monsoon Alert – MP में होगी भीषण बारिश! अब हर ओर नजर आएगा बस पानी ही पानी
Published on:
17 Jul 2018 11:47 am
Also Read
View All