भोपाल

Dhumavati Jayanti 2018 : दु:ख, दारिद्रय नष्ट करने के लिए करें इस मंत्र का जाप

Shukla Paksha Ashtami Dhumavati Jayanti 2018 : करें इस मंत्र का जाप
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2018, 8:17 AM IST
Feature image

भोपाल. हिन्दूधर्म में सभी देवी-देवाताओं के पीछे एक प्रसंग होता है। जिनमें उनके महिमा और उनके गुणों का बखान होता है। 20 जून को धूमावती देवी जयंती मनायी जा रही है। हिन्दूधर्म के अनुसार ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मां धूमावती जयंती मनाई जाती है। भोपाल के माता मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस दिन राजधानी के कई क्षेत्रों में भक्त काले तिल को काले वस्त्र में बांधकर मां धूमावती को चढाते है। मां धूमावती जयंती के विशेष अवसर पर दस महाविद्या का पूजन किया जाता है। धूमावती जयंती में धूमावती देवी के स्तोत्र पाठ व सामूहिक जप का अनुष्ठान होता है। ऐसी मान्यता है की मां धूमावती के दर्शन से पुत्र और पति की रक्षा होती है।

ऐसे करें मां धूमावती पूजन

भोपाल के पं. राजेश दुबे ने मान्यताओं के अनुसार बताया कि मां धूमावती की पूजा गुप्त नवरात्रि में होती है। किंतु ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी को धूमावती जयंती होने से आज का दिन भी पूजन करना शुभ माना गया है।

भक्त इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर पूजा स्थल को गंगाजल से पवित्र करके जल, पुष्प, सिन्दूर, कुमकुम, अक्षत, फल, धूप, दीप तथा नैवैद्य आदि से मां का पूजन करना चाहिए।

मां धूमावती की कथा का श्रवण करना चाहिए। पूजा के बाद अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए मां से प्रार्थना करनी चाहिए। भक्त रुद्राक्ष माला से ॐ धूं धूं धूमावत्यै फट्।। मंत्र का 108 बार, 21 या 51 माला का जाप कर सकता है। इससे भक्त के समस्त पापों का नाश होता है और दु:ख, दारिद्रय नष्ट होती है।

सुहागिनें नहीं करती मां धूमावती का पूजन

प्रसंगों में यह कहा गया है कि भगवान शंकर की पत्नी पार्वती का धूमावती स्वरूप बहुत उग्र है। मां धूमावती विधवा स्वरूप में पूजी जाती हैं। इनका वाहन कौवा है। मां श्वेत वस्त्र धारण कर खुले केश रूप में होती हैं। परंपराओं के अनुसार सुहागिनें मां धूमावती का पूजन नहीं करती हैं और केवल दूर से ही मां के दर्शन करती हैं।

इसलिए पड़ा धूमावती नाम
पुराणों की प्रचलित प्रसंगों को अनुसार एक बार मां धूमावती अपनी क्षुधा शांत करने के लिए भगवान शंकर के पास जाती हैं लेकिन उस समय भगवान समाधि में लीन थे। मां के निवेदन पर भी भगवान शंकर का ध्यान नहीं टूटा। इस पर देवी श्वास खींचकर भगवान शिव को निगल जाती हैं। शिव के गले में विष होने के कारण मां के शरीर से धुंआ निकलने लगा और उनका स्वरूप विकृत और श्रृंगार विहीन हो गया। तब से मा पर्वती का नाम मां धूमावती पड़ गया।

Published on: