
भोपाल। सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है। अप्रैल महीने में उनके पास परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने या कहीं घूमने के लिए शानदार मौका है। दरअसल, इस महीने में सरकारी कर्मचारियों को एक दो नहीं बल्कि पूरी 11 सरकारी छुट्टी मिल रही है।
राज्य शासन ने वर्ष 2024 में भोपाल स्थित सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए 04 स्थानीय अवकाशों (local holidays) की घोषणा की है। प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस साल भोपाल जिले के लिए चार स्थानीय अवकाश घोषित किए गए हैं।
17 सितम्बर 2024 को अनंत चतुर्दशी, 11 अक्टूबर को दशहरा का दूसरा दिन (दुर्गा विसर्जन), 01 नवंबर को दीपावली का दूसरा दिन के लिए पूरे भोपाल जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस 03 दिसम्बर 2024 को केवल भोपाल शहर के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
11 दिनों की छुट्टी
बता दें की मध्य प्रदेश शासन के आदेश के अनुसार सरकारी कार्यालयों में सोमवार से शुक्रवार यानी की 5 दिनों तक ही कामकाज होता है। शनिवार को अघोषित अवकाश रहता है। ऐसे में अप्रैल माह में चार शनिवार हैं। इस हिसाब से अप्रैल के पूरे महीने में 5 सरकारी छुट्टी, चार शनिवार और चार रविवार मिलाकर कुल 13 छुट्टियां होती है। लेकिन दो सरकारी छुट्टी रविवार के दिन आई है। ऐसे में छुट्टियों की संख्या घटकर 11 हो जाएगी।