22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मानसून के लिए भोपाल को तीन दिन और इंतजार, कल होगी झमाझम बारिश

Heavy Rain Update : मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अब राज्य में 6 दिन देरी से आएगा। इस हिसाब से 25 जून से भोपाल समेंत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झमाझम के आसार शुरू होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Heavy Rain Update

Heavy Rain Update (भोपाल में कल होगी झमाझम बारिश Photo Source- Patrika)

Bhopal monsoon : मध्य प्रदेश में मानसून का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अब राज्य में छह दिन देरी से एंट्री करेगा। इस हिसाब से 25 जून से भोपाल समेंत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झमाझम के आसार शुरू होने की संभावना है। बहरहाल, अभी राजधानी समेत प्रदेश प्री - मानसून से ही सराबोर का सिलसिला चल रहा है। रविवार को भी भोपाल के कोलार समेत कुछ इलाकों में दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच बौछारें पड़ीं। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

हालांकि, राजधानी भोपाल में मानसून का आगमन नहीं हुआ है, इसके बावजूद सिस्टम बनने से प्री - मानसून से ही राजधानी लगातार तर हो रही है। शहर के कई इलाकों में रुक - रुककर बारिश का दौर चल रहा है। लेकिन, जैसे ही धूप निकलती है लोग उमस से बेहाल भी नजर आते हैं।

कल होगी झमाझम

भोपाल में कल सिस्टम बनने की वजह से गरज - चमक के साथ बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, देवास, रतलाम, नीमच सहित कई जिलों में ऐसा ही मौसम रहेगा। लेकिन नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा, खरगोन, मंडला, शहडोल, जबलपुर, उमरिया, बालाघा और ङ्क्षछदवाड़ा में तापमान रहेगा।

प्रदेश में अगले दो दिनों में गर्मी और बारिश

मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि आज प्रदेश के जबलपुर, खंडवा, नर्मदापुरम, बैतूल, ङ्क्षछदवाड़ा, खरेागन, बालाघाट सहित 37 जिलों में 35 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जबकि भोपाल, इंदौर उज्जैन, ग्वालियर, सागर और मुरैना में तापमान बढ़ेगा। इन इलाकों में तापमान 40 से 43 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के 55 में से 45 जिलों में बारिश में कमी देखी जा रही है। आलीराजपुर में तो इस सीजन में बारिश ही नहीं हुई है, जबकि भोपाल में करीब चार इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है।

25 जून तक भोपाल में मानसून की दस्तक!

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मानसून अब राज्य में 6 दिन देरी से आएगा। इस हिसाब से 25 जून से भोपाल समेंत प्रदेश के अधिकतर इलाकों में झमाझम के आसार शुरू होने की संभावना है।