21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नोटिस मिलने पर जीतू पटवारी का जवाब- ‘मेरा वेयरहाउस खाली कर दो’, एमपी में सियासी लड़ाई कारोबार पर आई

Warehouse Controversy Jeetu Patwari Reply: वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन अध्यक्ष के निर्देश पर जारी हुए नोटिस के जवाब में जीतू पटवारी ने मप्र. वेयरहाउस कार्पोरेशन के महाप्रबंधक को फोन कर कहा- 'मेरा वेयरहाउस खाली कर दें'।

2 min read
Google source verification
Jitu Patwari and Sanjay Nagayach

jitu patwari warehouse controversy, जीतू पटवारी और संजय नागायच (source- patrika)

Jitu Patwari Warehouse Controversy: मध्यप्रदेश में सियासत की लड़ाई कारोबार तक पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के वेयरहाउस का निरीक्षण करने के बाद जारी किए गए नोटिस को लेकर जीतू पटवारी ने भी जवाब दिया है। जीतू पटवारी ने साफ-साफ कहा है कि 'उनका वेयरहाउस खाली कर दें, एक तो समय पर किराया नहीं देते और ऊपर से बेइज्जती करते हैं।' बता दें कि वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागायच ने जीतू पटवारी के वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे।

जीतू पटवारी ने कहा- 'वेयरहाउस खाली कर दें'

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस मामले में तत्काल वेयरहाउस कार्पोरेशन के महाप्रबंधक अनुराग वर्मा को फोन लगाकर जवाब दिया। जीतू पटवारी ने कहा- आपके यहां कोई याचन-नाचन बने हैं नए..मैं उन्हें नहीं जानता, वो मेरे वेयरहाउस पर गए थे और कह रहे हैं कि अंदर-बाहर जाले क्यों लगे हैं। मैंने पहले ही आपको लिखकर दिया था और आज फिर चिट्ठी भेज दी है। आप अगर खाली कर सको तो हमारा वेयरहाउस खाली कर दो, बड़ी मेहरबानी होगी। जीतू पटवारी ने आगे कहा कि हम किसी के कर्जदार नहीं हैं, एक तो वेयरहाउस का पहले तो टाइम पर किराया नहीं देते, ऊपर से हमें बेइज्जत करेंगे। आप वहां से अपना माल हटा लो और वेयरहाउस खाली कर दो। आपका माल पूरी तरह से सुरक्षित है और उसमें एक नए पैसे की कमी नहीं आई है, लेकिन इस तरह की बेइज्जती और दबाव सहन नहीं किया जाएगा।

वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष ने किया था दौरा

बता दें कि मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच ने सांवेर विधानसभा के पालिया गांव में स्थित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के चार वेयरहाउसों का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान नागायच ने दावा किया कि जीतू पटवारी के वेयरहाउसों में फायर सेफ्टी जैसी बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है और नियमों का खुला उल्लंघन किया गया है। नियमों का उल्लंघन होने के कारण अध्यक्ष संजय नागायच ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा था कि जीतू पटवारी को नोटिस जारी किया जाए और साथ ही उनके सभी वेयरहाउसों में सरकारी अनाज रखने की पात्रता खत्म कर दी जाए।