School Holidays in November 2024: नवंबर के महीने में रविवार को मिलाकर 7 दिनों तक स्कूल में अवकाश रहेगा.....
Holidays in November 2024: दिवाली के बाद नवंबर में भी काफी छुट्टियां मिलने वाली है। इस दौरान स्कूल-कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक भी बंद रहेंगे। नवंबर में में भाई-दूज के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा, गुरूनानक जयंती इन त्यौहारों के कारण अवकाश रहेगा। रविवार को मिलाकर 7 दिन स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। जिससे इस महीने बच्चों को त्यौहार मनाने के साथ घूमने का भी पूरा मौका मिलेगा।
नवंबर महीने की शुरूआत ही छुट्टियों के साथ हो रही है। इस महीने की शुरुआत में ही दिवाली ,गोवर्धन पूजा ,भाई दूज त्योहार के कारण 1, 2 , 3 नवंबर तक लगातार छुट्टी रहेगी। इसके बाद 10 नवंबर को रविवार के कारण कक्षाएं नहीं लगेगी। फिर 15 नवंबर को गुरूनानक जयंती के कारण स्कूलों में अवकाश रहेगा। 12 नवंबर को जबलपुर में देवउठनी ग्यारस का अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने हाल ही में आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा श्योपुर जिले के विजयपुर और सीहोर जिले के बुदनी विधानसभा में 13 नवंबर को मतदान का अवकाश रहेगा।
1 नवंबर 2024 : दीपावली
2 नवंबर 2024 : गोवर्धन पूजा
3 नवंबर 2024 : भाई दूज ,रविवार
10 नवंबर 2024 : रविवार
15 नवंबर 2024 : गुरु नानक जयंती,कार्तिक पूर्णिमा
17 नवंबर 2024 : रविवार
24 नवंबर 2024 : रविवार