गृहमंत्री ने कहा कि, महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरने पर उन्होंने कहा कि, ऐसा पहली बार हुआ है जब देश में हिंदुत्व के नाम पर सरकार गिरी है।
भोपाल. महाराष्ट्र में चल रहे राजनीतिक संकट को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की तीखी टिप्पणी सामने आई है। गृहमंत्री मिश्रा का कहना है कि, महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की महाविकास अघाड़ी की सरकार गिरने पर उन्होंने कहा कि, ऐसा पहली बार हुआ है जब देश में हिंदुत्व के नाम पर सरकार गिरी है। मेरा देश बदल रहा है। यह हनुमान चालीसा का ही असर देखने को मिला है।
गुरुवार को डॉ. मिश्रा ने कहा कि, महाराष्ट्र में सरकार का गिरना हनुमान चालीसा का प्रभाव है। 40 दिन में 40 विधायक पार्टी छोड़कर चले गए। संजय राउत कह रहे थे कि, उनके विधायक अगवा हुए हैं। वो भूल गए कि, उनके विधायक अगवा नहीं भगवा हुए हैं। देश में पहली बार हिंदुत्व के नाम पर सरकार गिरी है। मेरा देश बदल रहा है।
कांग्रेस पर नरोत्तम का हमला
डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि, उनकी संगत में जो जाएगा, वो साफ होकर रहेगा। उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि, राजनीति का मूल मोटिव कन्फ्यूजन है। वो सभी को भ्रमित करने में जुटे हुए हैं। अब वो कन्फ्यूजन नाथ हैं। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि, कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है। असदुद्दीन ओवैसी धर्म की राजनीति करते है। आखिर में दोनों जाकर एक ही जगह मिलते हैं। इस वजह से दोनों ही एक-दूसरे पर आक्षेप लगाते रहते हैं।
इसलिए उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से देना पड़ा इस्तीफा- नरोत्तम
हिंदुत्व के मुद्दे पर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 40 शिवसेना के विधायकों ने बगावत कर दी है। इसके बाद उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है। वहीं, इससे पहले महाराष्ट्र में अजान को लेकर शुरू हुए विवाद में अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने उद्धव के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। इसके बाद महराष्ट्र पुलिस ने उनके पति और उन पर राजद्रोह का केस दर्ज किया था। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए बांटी जा रही साड़ियां, देखें वीडियो