
भोपाल। घर पर काम करने के दौरान शरीर के किसी अंग का आग या ताप में जल जाना, बेहद तकलीफदेह होता है। रसोई में कई बार खाना बनाते वक्त, गर्म पानी से या फिर बिजली के किसी उपकरण से जल जाने पर त्वचा पर फफोले हो जाते हैं, जो आपकी तकलीफ को कई गुना बढ़ा देते हैं। इस समय तुरंत डॉक्टर के द्वारा इलाज के लिए जाना भी नामुमकिन होता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कौन से हैं वे उपाय -
आलू का छिलका लगाएं
आलू का छिलका या फिर आलू पीसकर जले हुए घाव पर लगाने से जलन से जल्दी राहत मिलती है। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाकर त्वचा पर फफोला नहीं बनने देता है।
हल्दी का पानी
जलने के तुरंत बाद हल्दी वाला पानी लगाना भी फायदेमंद होता है। इससे भी दर्द और जलन में राहत मिलती है। हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा के प्राथमिक उपचार के लिए बहुत कारगर है।
एलोवेरा जैल
आग से जलने पर घाव ठीक करने में एलोवेरा बहुत असरदार है। फ्रेश एलोवेरा के पत्ते के जेल को सीधे जली हुई जगह पर डालकर धीरे-धीरे लगाएं। बेहतर परिणाम पाने के लिए आप इसमें एक चम्मच हल्दी डालकर भी लगा सकते हैं।
नारियल का तेल
जला हुआ घाव जब थोड़ा ठंडा और सूख जाए तो नारियल के तेल और नींबू के रस का प्रयोग किया जाना चाहिए। नारियल के तेल में विटामिन ई और फैटी एसिड है, जिसमें एंटी फंगल, एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी बैक्टीरियल गुण है। यह घाव पर संक्रमण होने से रोकता है।
शहद का लेप करें
शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो घाव को इंफेक्शन से बचाती है। चाहें तो शहद को घाव पर लगाकर ऊपर से पट्टी भी बांध सकते हैं। इस पट्टी को दिन में तीन-चार बार बदलें।
काली चाय का पाउडर
काली चाय में टैनिक एसिड होता है, जली त्वचा से हीट बाहर निकालने का काम करता है।