Home remedies to remove pigeons : अगर आपकी बालकनी में भी बार-बार कबूतर आ रहे तो आप ये 2 टिप्स जरूर आजमाएं .....
Home remedies to remove pigeons : कबूतर इंसानों के बेहद करीब रहने वाला पक्षी है। बहुत पहले एक जगह से दूसरे जगह संदेश पहुंचाने का काम कबूतर (Pigeon) ही करते थे लेकिन आज बहुत से लोग इनसे परेशान हैं। फ्लैट में रहने वाले लोग इनसे ज्यादा परेशान होते हैं क्योंकि ये ऊंचाई पर बैठते हैं।
ये बालकनी में बैठते तो है ही साथ ही इसे गंदा भी कर देते हैं, जिसकी साफ-सफाई करना मुश्किल हो जाती है। लाख उपाय के बाद भी कबूतर (Home remedies to remove pigeons) बार-बार आ जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको 2 ऐसे पौधों के बारें में बताने जा रहे हैं, जिनकी महक कबूतरों को पसंद नहीं होती है। इन पौधों को अपनी बालकनी या छत पर लगाकर आप कबूतरों को दूर रख सकते हैं…..
अगर आप कबूतरों से परेशान है तो बालकनी में कैक्टस (Cactus) का पौधा लगा दें। कबूतरों को कैक्टस के कांटे पसंद नहीं आते हैं। जिससे वे बालकनी और छट पर आना बंद कर देते हैं। यह पौधा साफ हवा के साथ बालकनी को कबूतरों की गंदगी से भी साफ रखता है।
खाने का स्वाद बढ़ाने वाला और सेहत के लिए जबरदस्त फायदेमंद लहसुन कई काम आता है। कबूतरों को इसकी तेज सुगंध पसंद नहीं होती है। इसलिए वे इसके पौधों से दूर ही रहते हैं। बालकनी या छत से कबूतरों को भगाने के लिए लहसुन के पौधे को लगा दें। कबूतर अपने आप भाग जाएंगे।