
गर्मी का मौसम आ गया है… क्या आपको भी था इसका इंतजार… दरअसल ये सीजन है आम के शौकीनों का। आम न केवल फलों का बल्कि इस सीजन का भी राजा होता है। आपको बता दें कि मियाजाकी के नाम से फेमस एक आम दुनिया का सबसे महंगा आम है और एमपी के बागों में भी जगह बनाए है।
इसके साथ ही आम की कई वैरायटी बाजार में हैं, जिन्हें बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्ग तक इसे शौक से खाते हैं। रसीले आम का स्वाद अगर आप भी लेते हैं, तो आपके मन में कई सवाल भी आते होंगे जैसे.. आम खाने का सही समय क्या है? एक दिन में कितने आम खाने चाहिएं… आम और आपका शुगर लेवल कनेक्शन… आम खाने के फायदे और ज्यादा आम खाने के नुकसान…अगर आपके मन में भी हैं ये सवाल तो यहां हम आपको दे रहे हैं आम से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब…
बता दें कि आम केवल स्वाद का ही बादशाह नहीं है, बल्कि इसके खाने के ढेरों फायदे हैं… आम फाइबर, विटामिन, मिनरल और मैंगीफ़ेरिन एवं ग्लूकोसिल ज़ैंथोन जैसे एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड है। आम को कैंसर का दुश्मन माना जाती है। इसमें एंटी डायबेटिक गुण भी होते हैं। आम आपके दिल को भी दुरुस्त रखता है।
आम में विटामिन ए, पोटैशियम, विटामिन सी, फॉस्फोरस, कैल्शियम मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये विटामिन ई, विटामिन बी3, आयरन, विटामिन बी5, विटामिन बी6, कॉपर, जिंक, फोलेट, विटामिन बी2, विटामिन बी1, मैंगनीज से भरपूर होता है। आम में प्रीबायोटिक डाइटरी फाइबर भी होता है, जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद करता है।
आम खाने के फायदे हैं, तो इन्हें ज्यादा मात्रा में खाने के नुकसान भी बहुत हैं। यहां जानें ज्यादा आम खाने पर होने वाले साइड इफेक्ट (too much mangoes side effects) लेटेक्स एलर्जी (Latex allergy) अगर किसी को लेटेक्स से एलर्जी है, तो ऐसे लोगों को आम खाने से थोड़ा दूर ही रहना चाहिए। वहीं अगर आम खाने हैं, तो एक से ज्यादा न खाएं। क्यों कि आम के प्रोटीन लेटेक्स के प्रोटीन जैसे होते हैं। इससे त्वचा में खुजली और पित्ती या एनाफिलेक्सिस हो सकता है। गले में सूजन और सांस लेने में गंभीर परेशानी हो सकती है।
जिन्हें शुगर की बीमारी है, उन्हें एक से ज़्यादा आम खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। आम में ज़्यादातर कार्बोहाइड्रेट होता है। आम में मौजूद नेचुरल शुगर हाई ब्लड शुगर का कारण बन सकती है। क्योंकि नेचुरल शुगर की ज्यादा मात्रा प्रोसेस्ड शुगर की तरह काम कर सकती है और एक आम में 46gram शुगर होती है।
आम का अधिक सेवन करने से लूज मोशन या दस्त की शिकायत हो सकती है। इसमें भरपूर होता है। ऐसे में फाइबर या रेशेदार फलों का ज्यादा सेवन करने से आपका पेट खराब हो सकता है। इसलिए 2 से ज्यादा आम खाने से बचना चाहिए।
डाइटिशियन विजयेता शर्मा बताती हैं कि आम को हमेशा स्लाइस में काट कर ही खाएं। एक स्मॉल बाउल में इसके पीसेज रखकर खाएं। वैसे तो हर भोजन के बाद आम खाया जा सकता है। लेकिन खाना खाने के बाद आम खाने के लिए कम से कम 30 मिनट का गेप रखें। वहीं कभी भी खाली पेट आम नहीं खाना चाहिए।
आम फल को कभी भी रात में नहीं खाना चाहिए। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आम खाने का सही समय है।
अगर आपको शुगर की बीमारी नहीं है, तो आप एक दिन में 300 ग्राम तक आम का सेवन कर सकते हैं।