भोपाल

Dal Makhani Recipe घर पर बनाइए रेस्टोरेंट जैसी दाल मखनी, ये है रेसिपी

Dal Makhani Recipe आप खुद घर पर ही ढाबा स्टाइल में दाल मखनी बना सकते हैं
2 min read
Sep 22, 2021
how to make dal makhani at home Dal Makhani Recipe
how to make dal makhani at home Dal Makhani Recipe

भोपाल. रिमझिम बारिश के इस दौर में लजीज दाल मखनी खाने का मन तो खूब हो रहा है पर बाहर जाने की भी इच्छा नहीं हो रही है. ऐसे में मन मसोसकर मत बैठिए. हम आपको घर पर ही दाल मखनी बनाने की विधि बता रहे हैं जिसका रेस्टारेंट जैसा स्वाद आपको आनंद से भर देगा. खास बात यह है कि यह दाल प्रोटीन से भी भरपूर होती है. हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि दाल प्रोटीन का सबसे रिच सोर्स होती है. इसका नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिल जाते हैं.

दाल में फाइबर भी होता है और विटामिन बी, मैग्नीशियम, जिंक, सोडियम, कैल्शियम और भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं. इस तरह दाल का सेवन शरीर को फिट रखता है और एनर्जेटिक भी बनाता है. उत्तर भारत में तो दाल डेली डाइट का हिस्सा है. दाल तड़का से लेकर दाल मखनी तक का खूब सेवन किया जाता है. ढाबे या रेस्टोरेंट की दाल मखनी का टेस्ट इसे बार—बार खाने के लिए मजबूर करता है. आइए जानते हैं घर पर ही रेस्टोरेंट टेस्ट की दाल मखनी बनाने की विधि

Dal Makhani Recipe दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री:
1 कप उड़द दाल
1/2 कप चना दाल
1/2 कप राजमा
4 टेबलस्पून मलाई
1/2 कप दूध
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून जीरा
1 टेबल्सपून कसूरी मेथी
1/2 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
1 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर
2 से 3 टीस्पून बटर
4 टेबलस्पून तेल
3 लौंग व चुटकीभर हींग
स्वाद अनुसार नमक
1 टेबलस्पून लहसुन—अदरक का पेस्ट
बारीक कटे 2 टमाटर
बारीक कटी एक प्याज लें
बारीक कटी 3 हरी मिर्च

बनाने की विधि:
- सबसे पहले उड़द दाल और राजमा साफ करके भिगोकर रख दें. कम से कम 5-6 घंटों के लिए भिगोएं.
- इसके बाद राजमा और दाल को धोकर प्रेशर कुकर में डाल दें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, दूध, नमक और 4 कप पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें.
- कुकर मीडियम आंच पर रखें. करीब 5 सीटी लगाएं
- प्रेशर खत्म होने के बाद मिश्रण को निकालें और कड़छी से चलाकर अच्छी तरह से मिला लें.

ऐसे लगाएं तड़का:
- कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. इसमें लौंग, हींग और जीरा डालें. लहसुन-अदरक का पेस्ट, प्याज और मिर्च डालकर अच्छी तरह भून लें.
- अब इसमें टमाटर डालकर 4—5 मिनट तक ढंककर पकाएं
— अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- तड़के में पकी हुई दाल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं.
- करीब 3 से 4 मिनट तक दाल को उबलने दें फिर इसमें बटर, मलाई, कसूरी मेथी और धनिया पत्ती, मीठी नीम आदि डालें.
- आपकी दाल मखनी तैयार हो चुकी है. इसे बटर नान या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.

Updated on:
22 Sept 2021 12:32 pm
Published on:
22 Sept 2021 12:32 pm