1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mp Weather: मध्यप्रदेश के 10 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग का ताजा बुलेटिन

Mp Weather- मध्यप्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र ने ताजा बुलेटिन जारी कर तीन अलर्ट जारी किए हैं....। यह अलर्ट बुधवार तक के लिए जारी किया गया है...।
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Gite

Sep 01, 2026

Mp Weather

Mp Weather- मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Mp Weather: भोपाल स्थित मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान ऑरेंज, यलो और फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। इसमें 10 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा बताया है, वहीं तीन जिलों में अति भारी बारिश और बाकी जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। यह अलर्ट बुधवार दोपहर तक के लिए है।

भोपाल स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को बुलेटिन जारी कर प्रदेश के सिवनी, बालाघाट, मंडला, मऊगंज, मैहर, डिंडोरी, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली और रीवा जिले के लिए अचानक बाढ़ का खतरा बताया है। इसके अलावा सतना, उमरिया और बालाघाट जिलों के लिए अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के बाकी जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।

यलो अलर्ट वाले क्षेत्र

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है, वहां झंझावत, वज्रपात, झोंकेदार हवाएं, भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। यलो अलर्ट वाले जिलों में भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, मऊ गंज, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा, सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनुपपुर, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ शामिल हैं।

कहां कितनी बारिश हुई

मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार अति भारी बारिश वाले क्षेत्र में रामनगर बघेलान 123.6, बिरसिंहपुर में 115.6 बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा भारी बारिश वाले क्षेत्रों में मझगांव में 78.0, रीवा में 71.0, ब्योहारी में 67.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पचमढ़ी में सबसे कम तापमान

मध्यप्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। पूरे ही प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो रही है। ऐसी स्थिति में मध्यप्रदेश का तापमान भी गिर गया है। मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के हिल स्टेशन पचमढ़ी में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान 19.4 रहा। इसके अलावा धार में 20.2, खंडवा में 21.2, खरगोन और छिंदवाड़ा में 21.2 और बैतूल जिले में न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री से. दर्ज किया गया। इसके अलावा सबसे अधिक तापमान ग्वालियर का रहा, जहां 33.6 डिग्री सें. दर्ज किया गया। इनके अलावा बड़वानी, शिवपुरी, दतिया, राजगढ़ और श्योपुर भी टॉप 5 में शमिल रहे।