29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sunar River: दमोह की सुनार नदी में खतरा बढ़ा, 9 गांवों में अलर्ट

MP Rain: लगातार बारिश से एमपी के कई डैम लबालब हो गए हैं, दमोह मे भी शनिवार को सीतानगर डैम खोले जाने से सुनार नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ जाएगा, प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है...।
2 min read
Google source verification

दमोह

image

Manish Gite

Aug 29, 2026

sitanagar dam damoh

sitanagar dam- दमोह जिले के सीतानगर डैम का पानी छोड़ने से सुनार नदी का जल स्तर बढ़ेगा। कई गांवों में अलर्ट। (फोटो पत्रिका)

Mp Rain: लगातार बारिश से प्रदेश की नदियां उफान पर हैं, वहीं कई डैम में पानी बढ़ रहा है। दमोह के सीतानगर बांध भी लबालब हो गया है। इसे शनिवार शाम को खोल दिया जाएगा। डैम के गेट खोले जाने से पहले सुनार नदी क्षेत्र के 9 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। नदी क्षेत्र से लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई है।

दमोह जिले के पंचम नगर बांध से 315 क्यूमेक्स पानी छोड़ा गया है, जिसके शनिवार करीब 8 बजे तक सीतानगर बांध में पहुंचने की संभावना है। सीतानगर बांध में पहले से ही 113 क्यूमेक्स पानी की आवक हो रही है। ऐसे में शाम 8 बजे तक बांध में कुल आवक करीब 428 क्यूमेक्स हो जाएगी।

बांध का जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए शाम 7 बजे सीतानगर बांध के चार गेटों को एक-एक मीटर की ऊंचाई पर खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे बांध से करीब 452 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण सुनार नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए नदी के डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में आने वाले गांवों और हटा क्षेत्र के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है।

इन गांवों में बढ़ेगा नदी का जलस्तर

सीतानगर, मडकोला, पिपरिया मिसर, खेजरा कबीरपुर, बेलापुरवा, देवकर कुशवाहा, भदभदा हर्रत, जमुनिया और हटा में अचानक जल स्तर बढ़ने से खतरा बढ़ गया है। इसलिए जल संसाधन विभाग ने आमजन से अपील की है कि नदी के तटबंधों और नदी किनारे से पर्याप्त दूरी बनाए रखें। पुल-पुलियों से गुजरते समय विशेष सावधान बरतें।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने मंडला और बालाघाट क्षेत्र में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक पन्ना,दमोह, सागर, छतरपुर में भी भारी बारिश हो सकती है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।