भोपाल

रोमांस करते समय लड़कों की ये आदत लड़कियों को कर देती है मदहोश

रोमांस करते समय लड़कों की ये आदत लड़कियों को कर देती है मदहोश

2 min read
Sep 03, 2018
how to start romance

भोपाल। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के बीच अगर कुछ अच्छा है तो वह प्यार है। प्यार दो दिलों का मेल है जो कि आसानी से हो जाता है लेकिन आसानी से खत्म नहीं होता है। प्यार को दो शब्दों में बयां नहीं कर सकते न ही इसका कोई परिभाषा है। यह शब्दविहीन है। इसे सिर्फ महसूस किया जाता है। यह एक खूबसूरत अहसास है जो दो लोगों को गहराई से आपस में जोड़ता है। प्यार दिल की एक आवाज है जिसे दिल की धड़कन से महसूस किया जा सकता है। प्यार में इंसान सब कुछ कर सकता है जिनमे प्यार के लिए हर कोई सारी दौलत, सोहरत, खुशिया, ऐशोआराम ठुकरा सकता है। यह एक सुन्दर पल है जिसे कभी नहीं भुलाया जा सकता है। प्यार में इंसान एक दूसरे के लिए जीता है और एक दूसरे के लिए मर भी सकता है।

प्यार को लेकर हर किसी की अपनी सोच होती है। खासतौर पर लड़कियों के बारें में लड़कों की एक अलग ही राय होती है। वैसे तो लड़कियों और लड़कों के विचार भी अलग-अलग होते हैं। कई लोगों का ऐसा मानना भी होता है कि लड़कियों को रोमांस के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं होता है। ये उनकी गलत सोच होती है। हां लेकिन ये बात सच है कि लड़कियों को ऐसे लड़के ज्यादा पसंद होते है जो अपनी तरफ से रोमांस की पहल करें व पार्टनर के साथ पूरा सहयोग भी करें। ऐसे लड़को से लड़कियां जल्दी आकर्षित होती हैं।

समय बदलने के साथ लोगों की सोच भी बदली है। आजकल के लड़कों को ज्यादा शर्मीली ओर काम बोलने वाली लड़कियां कम पसंद होती है। बता दें कि एक शोध में इस बात का खुलासा भी हुआ है कि अब लड़कों को तेज लड़कियां ज्यादा पसंद आती हैं। बता दें कि जैसे लड़कियों को अपनी तारीफ पसंद है वैसे ही लड़कों को रोमांस के वक्त अपनी तरफ सुनना बहुत पसंद होता है। बीते दिनों अमेरिकी शोध में भी ये बात सामने आई है कि लड़के पूरे दिन में एक नहीं बल्कि कई बार रोमांस के बारे में सोचते हैं। रिसर्च के अनुसार पुरुष पूरा दिन सिर्फ संबंध और रोमांस के बारे में ही नहीं सोचते हैं बल्कि एक बेहतर साथी के बारे में भी सोचता है।

Updated on:
03 Sept 2018 06:04 pm
Published on:
03 Sept 2018 05:59 pm
Also Read
View All