भोपाल

5 संभागों में बारिश कराएंगे दो एक्टिव सिस्टम, दोपहर बाद होगी झमाझम

पश्चिमी हवाओं के साथ दो अलग-अलग सिस्टम एक्टिव हैं जिसके कारण कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। सुबह से ही प्रदेशभर अधिकांश जगहों पर बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं मामूली बरसात भी हो रही है।
less than 1 minute read
Jun 10, 2023
weather_mp_today.png
दो अलग-अलग सिस्टम एक्टिव

भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार को कई संभागों में बारिश होगी। यहां पश्चिमी हवाओं के साथ दो अलग-अलग सिस्टम एक्टिव हैं जिसके कारण कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। सुबह से ही प्रदेशभर अधिकांश जगहों पर बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं मामूली बरसात भी हो रही है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एमपी से लगे छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है- मौसम विज्ञानियों के मुताबिक एमपी से लगे छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात बना हुआ है। उत्तराखंड में भी एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी हिस्से में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके कारण मध्यप्रदेश में शनिवार को झमाझम हो सकती है।

राजधानी भोपाल के अलावा ग्वालियर चंबल सभांग, जबलपुर और शहडोल संभागों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है- राजधानी भोपाल के अलावा ग्वालियर चंबल सभांग, जबलपुर और शहडोल संभागों में कई जगहों पर बारिश हो सकती है। यहां दोपहर बाद पानी गिरने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अरब सागर में बना भीषण समुद्री तूफान वर्तमान में काफी धीमी गति से अरब सागर की ओर बढ़ रहा है। हवा का रुख भी पश्चिमी है।

अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है- पश्चिमी हवा से अरब सागर से नमी मिल रही है। इसके कारण गरज-चमक की स्थिति बन रही है। अभी दो-तीन दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रह सकता है। इससे पहले शुक्रवार को भी प्रदेश के ग्वालियर और नरसिंहपुर में बरसात हुई थी।

Published on:
10 Jun 2023 10:39 am