16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में 25 जुलाई से दौड़ेंगी ई-बसें, किराया महज 1.50 रुपए प्रति कि.मी

Bhopal E-Bus Commercial Run : 20 जुलाई से 5 दिनों तक बसों को शहर के अलग - अलग रास्तों पर ट्रायल रन होगा। सब ठीक रहने पर 25 जुलाई से शहर के 10 रास्तों पर इलेक्ट्रिक बसों का कमर्शियल रन शुरू होगा।
2 min read
Google source verification
Bhopal E-Bus Commercial Run

Bhopal E-Bus Commercial Run (भोपाल में 25 जुलाई से दौड़ेंगी ई-बसें Photo Source- Patrika)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ई-बस सेवा की शुरुआत अब 25 जुलाई से होने जा रही है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड मूलभूत इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के साथ 20 जुलाई से 5 दिनों तक बसों को शहर के अलग - अलग रास्तों पर चलाकर इनका ट्रायल रन करेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो 25 जुलाई के आसपास शहर के 10 रास्तों पर इलेक्ट्रिक बसों का कमर्शियल रन शुरू कर दिया जाएगा।

प्रारंभिक चरण में इन बसों का किराया प्रति किलोमीटर के हिसाब से 1.50 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि, न्यूनतम किराया सात रुपए तक निर्धारित किया गया है। यानी अगर यात्री 10 किलोमीटर की यात्रा करताहै तो उसे इसके लिए महज 15 रुपए शुल्क चुकाना होगा। ऐसे में ये आरामदायक ई-बसें आम लोगों को कम से कम किराए में सुलभ यात्रा देने का कार्य करने में अहम साबित हो सकती हैं।

आगे बढ़ाकर शहर में 200 ई-बसें चलाने का है प्लान

मध्य प्रदेश एवं केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित होने जा रहे इस प्रोजेक्ट का टेंडर एक निजी ग्रीन सेल कंपनी को दिया गया है जो पहले फेस में भोपाल शहर में 20 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करेगी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 100 और 200 तक ले जाने की योजना बनाई गई है।

एमपी के पांच बड़े शहरों में होगा ई-बस का संचालन

मध्य प्रदेश में ग्रीन सेल कंपनी प्रदेश के पांच बड़े शहरों में 587 बसों का संचालन करेगी। इनमें भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन जैसे शहरों में ई-बस चलाने की शुरुआत होने जा रही है। टेंडर के मुताबिक, चार्जिंग, मेंटेनेंस और कर्मचारियों का पूरा खर्च कंपनी ही वहन करेगी। इसके बदले सरकार उसे 58.17 रुपए प्रति किलोमीटर संचालन का खर्च देगी।

शहर में इन रास्तों पर चलेंगी ई-बसें

रूट दूरी-------------(किमी)
-सूखी सेवनिया से भोजपुर---49 कि.मी
-अटल बिहारी यूनिवर्सिटी से आरआरएफ कैंप बगरोदा---50.6 कि.मी
-अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से बीडीए कॉलोनी---32 कि.मी
-अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया से बिलकिसगंज---41.8 कि.मी
-परवलिया सड़क से औबेदुल्लागंज---56.8 कि.मी
-सीहोर से रातापानी---68.5 कि.मी
-सीहोर से कटारा बायपास तिराहा---53.7 कि.मी
-कोच फैक्ट्री से औबेदुल्लागंज---41.3 कि.मी
-फंदा से मंडीदीप----65.3 कि.मी
-बिलखिरिया से सीहोर---61.5 कि.मी