
Retired Couple Murder Case: पुलिस ने किया खुलासा (Photo Source - Patrika)
Bhopal Retired Couple Murder: एमपी के भोपाल शहर में पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि ऐशबाग के चर्चित डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में मृत बुजुर्ग दंपती की एक करीबी महिला रिश्तेदार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी हेमंत फिलोमन और उनकी पत्नी शकुंतला बारिक जो सेवानिवृत्त सरकारी नर्स थीं, की सुदामा नगर स्थित उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 26 जून की रात दोनों के शव घर से सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुए थे। दोनों की हत्या 24 जून को की गई थी।
इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। मामले की जांच में अलग-अलग थानों और क्राइम ब्रांच के करीब 200 पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले के खुलासे और गिरफ्तार महिला की भूमिका सहित पूरी जानकारी साझा करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि पुलिस ने हत्या के मामले में दो सगे भाइयों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान कजलीखेड़ा निवासी श्रीकांत और शशिकांत के रूप में हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही बुजुर्ग दंपती हत्याकांड में पुलिस ने दो मुख्य संदेहियों के फुटेज जारी किए थे। पुलिस ने आरोपियों पर 50 हजार रुपए के नकद इनाम की घोषणा की थी। पुलिस ने जनता से अपील भी की थी कि आरोपियों की पहचान उजागर करने वाले का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
हत्या के मामले में पुलिसिया जांच पर भी सवाल उठने लगे थे। सामने आया था कि जिस घर से दंपती की डेड बॉडी रिकवर की गई, उसी घर से एक देशी कट्टा भी पुलिस को मिला था। लेकिन, पुलिस ने न तो उस कट्टे को कार्रवाई के तहत जब्त किया और न ही उसकी फॉरेंसिक जांच कराई गई। पुलिस की कार्रवाई पर लापरवाही उजागर हुई है। बता दें कि, हेमंत बारीक और पत्नी शकुंतला बारीक की 27 जून को घर में गोली लगी हालत में लाश मिली थी। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती तलाशी के दौरान पुलिस को घर के अंदर एक देशी कट्टा मिला था, लेकिन उसका जब्ती पंचनामा तैयार नहीं किया गया, उसे पुलिस मालखाने में जमा नहीं कराया गया और न ही बैलिस्टिक जांच के लिए एफएसएल भेजा गया।
पुलिस को अंदेशा मिला था कि वारदात कॉन्ट्रैक्ट किलिंग का हिस्सा है। हत्यारे प्रोफेशनल थे, जिन्होंने मौके पर फिंगर प्रिंट जैसे कोई सबूत नहीं छोड़े। दोनों रेनकोट व ग्लब्स पहने नजर आ रहे हैं, जिनकी उम्र 30 से 38 वर्ष के बीच आंकी गई है। पुलिस ने दिल्ली की एक निजी विंग से फुटेज साफ करवाए हैं। बता दें कि फुटेज में दोनों युवक पहले साथ चल रहे हैष कुछ दूर जाकर अलग-अलग रास्तों पर निकल जाते हैं। फिर सुभाष नगर अंडरब्रिज के पास दोबारा मिलते हैं। इसके बाद दोनों कैमरों से ओझल हो जाते हैं। पुलिस का मानना है कि आरोपियों ने तेज बारिश और रेनकोट का इस्तेमाल अपनी पहचान छिपाने के लिए किया।
Updated on:
15 Jul 2026 02:04 pm
Published on:
15 Jul 2026 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
