
Amrit Bharat Project: डेवलप होंगे 4 रेलवे स्टेशन (Photo Source - Patrika)
Vertical Development: अमृत भारत प्रोजेक्ट के तहत एमपी में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के बाद भोपाल, सांची, विदिशा, अशोक नगर स्टेशन भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत चयनित किए गए है। यहां जल्द ही आरकेएमपी की तर्ज पर भोपाल स्टेशन पर वर्टिकल डेवलपमेंट किया जाएगा। भोपाल स्टेशन पर 300 करोड रुपए से एयर कॉनकोर्स तैयार किए जाएंगे। यात्री ये कॉनकोर्स अभी रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर इस्तेमाल कर पा रहे है।
इसके अलावा सांची, विदिशा, अशोकनगर स्टेशन इस प्रोजेक्ट के तहत तैयार कर लिए गए है। इन स्टेशनों पर निर्माण कार्य का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वर्चुअल तरीके से करेंगे। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि भोपाल रेल मंडल के अंतर्गत सांची रेलवे स्टेशन को विश्व प्रसिद्ध बौद्ध धरोहर के रूप में रिडेवलप किया गया है।
-स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट को चौड़ा और व्यवस्थित किया गया है ताकि भीड़-भाड़ कंट्रोल हो सके।
-दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए रैंप, ब्रेल लिपि के साइनेज, और विशेष शौचालयों की व्यवस्था।
स्टेशनों के बाहर वाहनों के आने-जाने और पार्किंग के लिए साफ-सुथरी और चौड़ी जगह।
-आरामदायक कुर्सियों, बेहतर लाइटिंग और वातानुकूलित प्रतीक्षालयों का निर्माण। यात्रियों के आराम के लिए प्रीमियम लाउंज और व्यावसायिक बैठकों के लिए छोटे स्पेस।
-स्थानीय कला, शिल्प और उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष कियोस्क/दुकानें।
-पूरे स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए मुफ्त इंटरनेट की सुविधा।-यात्रियों के मार्गदर्शन के लिए एलईडी स्क्रीन और आधुनिक सूचना बोर्ड, जो हिंदी, अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में सटीक जानकारी देते हैं।
-एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए पर्याप्त संख्या में लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां।
-पर्यावरण-अनुकूल और आधुनिकअपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियां।-यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरे स्टेशन पर चौबीसों घंटे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी।
-आधुनिक और स्वच्छ टॉयलेट ब्लॉक्स और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था।
-स्टेशनों को 'सिटी सेंटर' के रूप में विकसित करना भी है, यात्रा के अलावा यहां खरीदारी और खान-पान सुविधा।
-डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, कोच पोजिशन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम जैसी स्मार्ट सुविधाएं।
अमृत भारत स्टेशन योजना देशभर में 1275 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए रेल मंत्रालय द्वारा फरवरी 2023 में शुरू किया गया एक चालू भारतीय रेलवे मिशन है। यह भारत सरकार की अन्य प्रमुख योजनाओं, जैसे भारतनेट, मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, औद्योगिक गलियारे, भारतमाला, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया और सागरमाला का समर्थक और लाभार्थी दोनों है। इसका मुख्य उद्देश्य देशभर के रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण करके उन्हें विश्व स्तरीय सुविधाओं से युक्त आधुनिक और एकीकृत परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करना है।
Updated on:
15 Jul 2026 05:47 pm
Published on:
15 Jul 2026 05:47 pm
