
Electricity Consumers In MP (बिजली उपभोक्ताओं को सुरक्षा निधि का झटका Photo Source- Patrika)
Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बिजली उपभोक्ताओं को सुरक्षा निधि के नाम पर तेज झटका लगा है। इस महीने उपभोक्ताओं के बिजली बिल 20 फीसदी तक बढ़े हुए आए हैं। दो लाख बिजली उपभोक्ताओं से बिजली के बिल में 80 लाख रुपए तक की निकासी करने का इंतजाम कर लिया गया है। सालभर में जून, जुलाई और अगस्त की बिजली खपत के बिल के साथ सुरक्षा निधि का समायोजन किया जाता है। जून में की गई खपत का बिल अब जुलाई में मिला है और इसलिए ही ये उपभोक्ताओं को भारी पड़ रहा है।
शहर के महाबली नगर इलाके में रहने वाले बिजली उपभोक्ता राजेश वर्मा का कहना है कि, स्मार्ट मीटर लगने के बाद वे हर माह 40 यूनिट तक की टीओडी छूट ले पा लिया करते थे, लेकिन इस बार ये 25 यूनिट ही रही है। रात का सामान्य टैरिफ लगने से ये स्थिति बन गई है।
समायोजन के नाम से जुड़े चूनाभट्टी में रहने वाले अखिलेश भवनानी को पिछले महीेने 1800 रुपए का बिल दिया गया था, लेकिन इस बार ये बिल 2500 रुपए से भी अधिक है। इनके बिजली बिल में 400 रुपए सुरक्षा निधि समायोजन के नाम से जोड़ी गई है। वहीं, शहर की ही सुभाष नगर कॉलोनी में रहने वाले विक्रम परिहार को भी हर महीने 1200 रुपए के आसपास बनने वाले बिल इस बार 1500 रुपए से अधिक का बना है। 250 रुपए की राशि सुरक्षा निधि की जोड़ी गई है।
-स्मार्ट मीटर लगा है तो उपाय एप पर स्मार्ट मीटर ऑप्शन पर अपने घर की रियल टाइम खपत और माह में संभावित खपत पर ध्यान रखिए। कोशिश करें ये 150 यूनिट तक रहे, ताकि छूट का पूरा लाभ मिल सके।
-रात की छूट खत्म होने के बाद अब दिन में सुबह 09 बजे से शाम 05 बजे तक अपने बिजली से जुड़े घरेलू काम निपटाएं। बिजली की फिजूलखर्ची बंद करेंगे तो छूट का अधिकतम लाभ ले सकते हैं।
-सुरक्षा निधि की गणना आपके पूरे साल की बिजली खपत का 45 दिनी औसत निकाला जाता है। कम खपत होगी तो संभव है सुरक्षा निधि घटे और अगले साल बिल में असर दिखे।
Updated on:
16 Jul 2026 07:40 am
Published on:
16 Jul 2026 07:40 am
