
IMD Alert: मध्यप्रदेश में इस समय दो मौसम चल रहा है। एक तरफ तेज गर्मी पड़ रही है तो एक तरफ बारिश हो रही है। इसी के बीच सागर, पचमढ़ी, बालाघाट और बैतूल जिले में भारी बारिश देखने को मिली। वहीं गुना और खंडवा में हल्की बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन तक सिस्टम कमजोर रहेगा, लेकिन उसके बाद सितंबर की शुरुआत तेज बारिश के साथ होगी।
मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, मैहर, पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है। जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि प्रदेश में अगले दो दिन तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि सितंबर की शुरुआत तेज बारिश के साथ होगी। 29 अगस्त से बंगाल की खाड़ी में चक्रवात एक्टिव हो जाएगा। लो प्रेशर एरिया भी एक्टिव हो जाएगा। जिसका प्रभाव प्रदेश में दो दिन बाद देखने को मिलेगा। अभी ट्रफ लाइन शिवपुरी और सीधी से होकर गुजर रही है।