भोपाल

इस राज्य के कई जिलों में अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट! IMD ने दी चेतावनी

IMD Alert: मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

less than 1 minute read
Jul 07, 2025
imd alert
फोटो: पत्रिका

IMD Alert: मध्यप्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हालात बद से बदतर हो गए हैं। इटारसी के जीआरपी थाना सहित कई मोहल्लों में पानी घुस गया। राजस्थान के दो युवक गरोठ के भानपुरा में पिकनिक मनाने आए थे। उनकी गांधी सागर डैम में डूबने से मौत हो गई। भारी बारिश के चलते रविवार को जबलपुर, उमरिया, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट और अनूपपुर में स्कूलों और आंगनबाड़ियों छुट्टी घोषित कर दी गई थी।



अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी


मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंडला, बालाघाट जिलों में अत्याधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। नर्मदापुरम, बैतूल, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में प्रदेश में मानसून ट्रफ एक्टिव है। जो कि छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल गुजर रही है। साथ ही यह निम्न दबाव क्षेत्र में जाकर मिल रही है। जिसके कारण प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी बनी हुई है।

वहीं, रायसेन, सीहोर, हरदा, खंडवा खरगौन, देवास, शिवपुरी, श्योपुर, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, मैहर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, बुरहानपुर, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, सिवनी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है।


सोमवार को प्रदेश के 27 जिलों में तेज बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सिवनी में हुई। वहां पर नौ घंटे में 2.5 इंच पानी गिरा। इसके अलावा पचमढ़ी, मलाजखंड में सवा इंच, शाजापुर, छिंदवाड़ा, शिवपुरी में 1 इंच, नर्मदापुरम में पौन इंच, जबलपुर में पौन इंच, बैतूल में 0.5 इंच। वहीं, भोपाल, गुना, इंदौर, श्योपुर, मंडला, डिंडौरी, सीहोर,नरसिंहपुर, छतरपुर के नौगांव, सागर, सीधी, टीकमगढ़, उज्जैन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, शिवपुरी, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास में बारिश हुई।

Published on:
07 Jul 2025 08:39 pm