17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुबह-सुबह युवाओं के साथ दौड़े जीतू पटवारी, Gwalior में बोले- सरकारी भर्ती में बार-बार फीस लेना अन्याय

Jitu Patwari in Gwalior -भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित OTF (वन टाइम फीस) मैराथन में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र सिंह यादव ने उठाई युवाओं की आवाज

2 min read
Google source verification
Jitu Patwari ran with the youth early in the morning in Gwalior

Jitu Patwari ran in Gwalior- phoyo source jitu patwari X

Jitu Patwari - प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को सुबह सुबह युवाओं के साथ दौड़ते दिखाई दिए। वे ग्वालियर में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित OTF (वन टाइम फीस) मैराथन में शामिल हुए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी Jitu Patwari ने सभी सरकारी भर्तियों में एक बार फीस देकर अवसर सुनिश्चित करने की व्यवस्था बनाने की आवाज उठाई। उन्होंने कहा कि भर्तियों के लिए युवाओं से बार बार परीक्षा शुल्क लेना उनके साथ अन्याय है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मितेंद्र सिंह यादव द्वारा आयोजित इस मैराथन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता और युवा शामिल हुए।

इससे पहले ग्वालियर में ही मंगलवार को नीट और सीबीएसई परीक्षा से जुड़े कथित घोटालों के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस ने भी जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के नेतृत्व में आयोजित इस जुलूस में हजारों युवाओं ने भाग लेकर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

भारतीय युवा कांग्रेस का यह मशाल जुलूस गांधी रोड क्लब, थाटीपुर से शुरू होकर परशुराम चौराहा पर समाप्त हुआ। इस दौरान युवाओं ने छात्र हितों के समर्थन में नारे लगाए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। कार्यक्रम में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल, पूर्व मंत्री सचिन यादव, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया, प्रदेश प्रभारी शिवी चौहान एवं सह-प्रभारी रूपेश सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए उदयभानु चिब ने नीट और सीबीएसई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। मितेंद्र दर्शन सिंह यादव ने कहा, छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी।

OTF मैराथन में शामिल होकर युवाओं की आवाज मजबूत की

बुधवार को भारतीय युवा कांग्रेस ने OTF (वन टाइम फीस) के समर्थन में मैराथन आयोजित ​की। इसमें युवाओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी शामिल हुए। उन्होंने अपने एक्स हेंडल पर लिखा:

आज ग्वालियर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव श्री मितेंद्र सिंह यादव जी द्वारा आयोजित OTF (वन टाइम फीस) मैराथन में शामिल होकर युवाओं की आवाज को मजबूती दी।

पूरी कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मानना है कि सरकारी भर्तियों के लिए युवाओं को बार बार परीक्षा शुल्क देने के लिए मजबूर करना अन्याय है। एक बार फीस देकर सभी भर्तियों में अवसर सुनिश्चित करने की व्यवस्था युवाओं के आर्थिक बोझ को कम करने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हम युवाओं के अधिकारों और उनके बेहतर भविष्य के लिए इस लड़ाई को लगातार आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।