भोपाल

IMD Alert : एमपी में तेज आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी

MP Weather: मौसम विभाग ने एमपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।
2 min read
• •
Updated: 15 Apr 2025, 8:17 AM IST
MP Weather

MP Weather :मध्यप्रदेश में इन दिनों मौसम अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं पर बौछारें हैं, तो कहीं तेज धूप तो कहीं ओलावृष्टि भी हो जा रही है। बहरहाल वर्तमान में पूर्वी मप्र में कुछ स्थानों पर जहां बादल छाए रहे, बूंदाबांदी, बौछारों की स्थिति रही, वहीं अनेक स्थानों पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई और लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इस समय मध्यप्रदेश के आसपास सक्रिय सिस्टम के कारण अनेक स्थानों पर बादलों की स्थिति बन रही है। हालांकि अब यह सिस्टम कमजोर हो गया है। सोमवार को भी सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट आदि स्थानों पर बादलों की स्थिति रही।

गरज-चमक के साथ बौछार

मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर सम्भाग में कुछ जगह वर्षा व गरज-चमक के साथ बौछार(Rain Alert) पड़ने के आसार हैं। सम्भाग में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं रीवा शहडोल संभाग के रीवा, सतना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल व अनूपपुर में आंधी-बारिश (Rain Alert)का अलर्ट जारी किया गया है। 30 से 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।। स्वास्थ्य विभाग ने भी धूप से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया है। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी और उमस के कारण शरीर में पानी की कमी नहीं हो, इसके लिए पर्याप्त पानी पिएं। दोपहर के दौरान लगातार धूप में ना रहें।

कल के बाद कुछ स्थानों पर चलेगी लू

मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया, आगामी 24 घंटों के दौरान पूर्वी मप्र में कुछ स्थानों पर तेज हवा के साथ गरज चमक की स्थिति बन सकती है, वहीं मंगलवार से मौसम शुष्क होने के साथ ही तापमानों में बढ़ोतरी की संभावना है। 16-17 अप्रेल को खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन आदि स्थानों पर लू की स्थिति भी बन सकती है।आगामी 24 घंटे के बाद तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है, वहीं 16 से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।

Updated on:
15 Apr 2025, 8:17 AM IST
Published on: