Heavy rain: अगले कुछ घंटों में विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, सीधी, मऊगंज, मंडला, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, मैहर जिलों में अतिभारी बारिश का alert जारी।
Heavy rain: इस बार मानसून मध्यप्रदेश पर मेहरबान है और जुलाई के महीने में मानसून की मेहरबानी से बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। अगस्त के पहले दिन भी भोपाल में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगस्त महीने में भी मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि एक स्ट्रॉन्ग चक्रवात बनकर मध्यप्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण आने वाले दिनों में झमाझम बारिश का दौर मध्यप्रदेश में शुरू होगा।
मौसम विभाग ने अगस्त माह में 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान पहले और आखिरी सप्ताह में भारी बारिश जैसी स्थिति बन सकती है, तो दूसरे सप्ताह में हल्की से मध्यम और तीसरे सप्ताह में हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है।
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में विदिशा, रायसेन, शिवपुरी, सीधी, मऊगंज, मंडला, कटनी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, मैहर जिलों में अतिभारी बारिश का orange alert जारी किया है। इन जिलों में 115.6 से 204.4 मी.मी. बारिश हो सकती है।
भोपाल, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, दमोह, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिलों भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।