भोपाल

एमपी में तेज बारिश शुरू, आईएमडी ने की भविष्यवाणी आंधी-तूफान मचा सकता है तबाही

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तेज बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में एमपी में आंधी-तूफान के साथ बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है। राजधानी भोपाल मे बूंदाबांदी, उधर उज्जैन संभाग में तेज बारिश के बाद मौसम विभाग ने इन शहरों में भी ठंडी हवाओं के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है...
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2024, 8:31 AM IST
imd_latest_update_heavy_rain_with_storm_cold_waves_thunder_in_mp.jpg

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद तेज बारिश शुरू हो चुकी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में एमपी में आंधी-तूफान के साथ बारिश का रेड अलर्ट भी जारी किया है। राजधानी भोपाल मे बूंदाबांदी, उधर उज्जैन संभाग में तेज बारिश के बाद मौसम विभाग ने इन शहरों में भी ठंडी हवाओं के साथ भारी बारिश की भविष्यवाणी की है...

राजधानी भोपाल मे बूंदाबांदी राजधानी भोपाल में बुधवार की सुबह ठंडी हवाओं के आगोश में थी, तो वहीं आसमान में बादलों का डेरा लगा, जिससे शहरभर में कोहरा और धुंध छाई हुई है। वहीं सुबह से ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई।

उधर उज्जैन संभाग में तेज बारिश

उधर उज्जैन संभाग में भी अल सुबह से ही तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को रजाई से बाहर ही नहीं निकलने दिया। लोग अब तक घरों से बाहर नहीं निकले हैं।

सीजन की पहली बारिश

सर्दियों के इस सीजन में जहां मंगलवार को ठंड का दौर शुरू हुआ वहीं बुधवार को भी बारिश ने भी लोगों को कंपकंपाने को मजबूर कर दिया। सर्द हवाओं के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

यहां 20 डिग्री से कम रहा तापमान

प्रदेश के ग्वालियर समेत 6 शहरों में दिन का तापमान 20 डिग्री से कम रहा। इनमें शिवपुरी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 14 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 14.4 डिग्री रहा। इधर, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम विभाग ने अगले कुछ समय में अशोक नगर, गुना और आगर में आकाशीय बिजली की गरज-चमक के साथ आंधी चलने का अनुमान जताया है।

यहां चार दिन से पारा 15 डिग्री से नीचे

ग्वालियर में पिछले चार-पांच दिन से अधिकतम तापमान में खासी गिरावट हुई है। सोमवार को यहां तापमान 13.4 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं, भोपाल में 26.8 डिग्री, इंदौर में 27.9 डिग्री, जबलपुर में 27.8 डिग्री और उज्जैन में पारा 25 डिग्री रहा।

बड़े शहरों का तापमान

भोपाल में 25.7 डिग्री, इंदौर में 26.9 डिग्री, जबलपुर में 27.7 डिग्री और उज्जैन में पारा 24 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को शिवपुरी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। यहां दिन का तापमान 24 डिग्री पहुंच गया। टीकमगढ़ में 16 डिग्री, नौगांव में 16.4 डिग्री, खजुराहो में 16.6 डिग्री, गुना में 16.8 डिग्री तापमान रहा। रायसेन, दमोह, सतना, रीवा, सागर, शाजापुर, पचमढ़ी, मलाजखंड और रतलाम में पारा 25 डिग्री से कम रहा। सबसे ज्यादा तापमान खंडवा में 29.8 डिग्री दर्ज किया गया।

Updated on:
3 Jan 2024, 8:31 AM IST
Published on: