भोपाल

IMD Weather Forecast : इन जिलों में अलर्ट जारी, कई घंटों तक होगी जोरदार बारिश

IMD Weather Forecast : वेस्टर्न डिस्टर्ब के असर के चलते प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव आएगा...
less than 1 minute read
Dec 27, 2023
weather.jpg

दिसंबर का महीना खत्म होने को है और हर कोई नए साल के स्वागत की तैयारियों में लगा हुआ है लेकिन इसी बीच मौसम विभाग से जानकारी निकलकर सामने आई है वो नए साल के जश्न पर पानी फेरने वाली है। दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक 29-30 दिसंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके असर से मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बेमौसम बारिश हो सकती है।

4 दिन होगी झमाझम बारिश
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है, जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है और नमी आने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने लगी है, 29-30 से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 30 दिसंबर से दो जनवरी तक उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग समेत प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना है। 1 और 2 जनवरी को कई शहरों में जोरदार बारिश होने के भी आसार हैं। जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की भी संभावना है।

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने बुधवार को अगले 24 घंटे के लिए जो बुलेटिन जारी किया है उसके मुताबिक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, टीकमगढ़, छतरपुर और निवाड़ी जिलों में मध्यम से घना कोहरा साथ ही रीवा संभाग के जिलों में और अशोकनगर, शिवपुरी, पन्ना, दमोह और श्योपुर कलां में हल्का से मध्यम कोहरा छाएगा जिसके कारण इन जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं अगर बीते 24 घंटों की बात करें तो मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा छतरपुर जिले का बिजावर रहा जहां 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

Published on:
27 Dec 2023 10:22 pm