
भोपाल पहुंचे असदुद्दीन औवेसी (फोटो सोर्स: Patrika)
Bhopal News : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार शाम को मध्य प्रदेश की राजधानी में आयोजित पार्टी की एक आमसभा में शामिल होने भोपाल पहुंच गए हैं। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश में लागू यूनिफॉर्म सिविल कोड यानी यूसीसी कानून का विरोध किया। मीडिया से बातचीत करते हुए ओवैसी ने कहा कि, ये संविधान के अनुच्छेद 25, 26, 14 और 29 के खिलाफ है। आप धर्म की स्वतंत्रता को खत्म करके ऐसा कानून लागू नहीं कर सकते।
बता दें कि, शहर के सेंट्रल लाइब्रेरी परिसर में पार्टी का बड़ा कार्यक्रम हो रहा हैं। जन सभा का आयोजन मुख्य रूप से यूनिफॉर्म सिविल कोड के विरोध में किया जा रहा है, जिसमें शामिल होने पार्टी प्रमुख असदुद्दीन औवेसी भोपाल आए हैं। साथ ही, इस जनसभा को मध्य प्रदेश में उनकी पार्टी के विस्तार के रूप में भी देखा जा रहा हैं। औवेसे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
इस कार्यक्रम के चलते मध्य प्रदेश में सियासत भी तेज हो गई हैं। खास बात ये है कि, औवेसी के दौरे को लेकर हिंदू महासभा से लेकर मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी तक विरोध कर रही हैं। कमेटी ने प्रशासन को ज्ञापन देकर असदुद्दीन औवेसी के दौरे की अनुमति पर पुनर्विचार करने और कार्यक्रम रद्द करने की मांग की थी। कमेटी का तर्क था कि, गणेश उत्सव के दौरान सेंट्रल लाइब्रेरी और आसपास के इलाके में श्रद्धालुओं और आम लोगों की आवाजाही अधिक है। ऐसे में बड़े राजनीतिक कार्यक्रम से भीड़, यातायात और कानून-व्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है।
इससे पहले भोपाल हिंदू उत्सव समिति ने उनके कार्यक्रम को मंजूरी देने पर सख्त आपत्ति जताई है। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि, भारत माता को डायन कहने वाले असदुद्दीन ओवैसी के कार्यक्रम को मंजूरी देना गलत है। प्रशासन एक ओर तो राष्ट्रवादी नेता टी. राजा की जनसभा की अनुमति नहीं दे रहा है वहीं दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी जैसे देश विरोधी नेताओं को प्रश्रय दे रहा है।
Updated on:
15 Sept 2026 07:37 pm
Published on:
15 Sept 2026 07:37 pm
