15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी नेता ने 39 मौतों का बनाया तमाशा, बर्थडे पार्टी पर बंडा कांड पर कराया आपत्तिजनक डांस

Dance At Banda Incident : बीजेपी नेता ने जन्मदिन के मौके पर दी दावत, बंडा कांड पर आपत्तिजनक डांस, वीडियो सामने आने के बाद मांगी माफी
2 min read
Google source verification
dance at banda incident during bjp leader birthday party

बीजेपी नेता की बर्थडे पार्टी में बंडा कांड पर डांस- image credit- FB- @abhinavmaddy

Banda Incident : सागर के बंडा में मिलावटी शराब से अभी तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अभी भी अस्पताल में हैं। पूरा प्रदेश इस घटना से गमगीन है। प्रभावितों के परिजनों को ढाढस बंधाने सीएम मोहन यादव खुद से उनसे मिले थे। मुख्यमंत्री ने जहां इतनी संवेदना दिखाई वहीं इलाके के ही एक भाजपा नेता ने दर्जनों मौतों का मानो तमाशा बना दिया। उनके बर्थ डे पर बंडा कांड पर आपत्तिजनक डांस हुआ। गायक ने शराब को लेकर गाना गाया और युवतियां नाचती रहीं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में सांसद सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता भी उपस्थित थे।

दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति भाजपा नेता गौरव पटेल की बर्थडे पार्टी

सागर की त्रासदी के रूप में हुए बंडा कांड पर जहां हर कोई दुखी है वहीं दमोह में इसपर जमकर नाच गाना हुआ। दमोह जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति भाजपा नेता गौरव पटेल की बर्थडे पार्टी में यह घटना घटी। इसका वीडियो भी सामने आया है।

बंडा कांड का जिक्र करते हुए नाच गाना

मंगलवार को वायरल हुए वीडियो को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल की बर्थडे पार्टी का बताया जा रहा है। वीडियो में बंडा कांड का जिक्र करते हुए नाच गाना किया जा रहा है। एक गायक बुंदेली भाषा में गाना गा रहा है जबकि युवतियां डांस कर रहीं हैं। गीत के बोल हैं- पउआ न पीयो घने-घने, बंडा में मर गए केउ जने…

गौरव पटेल ने कहा कि किसी को बुरा लगा तो वह इसके लिए क्षमा प्रार्थी

बंडा में तीन दर्जन से ज्यादा प्रभावितों की मौत हो चुकी हैं। इस दुखदायक घटना पर डांस का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी बचाव की मुद्रा में आ गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने बाकायदा माफी मांग ली है। उन्होंने कहा है कि कलाकारों का मकसद गलत नहीं था। गायक ने लोगों से शराब न पीने की अपील की थी। गौरव पटेल ने कहा कि फिर भी किसी को बुरा लगा है तो वह इसके लिए क्षमा प्रार्थी हैं। मजाक उड़ाने जैसी बात लगती है तो मैं माफी मांगता हूं।