भोपाल

कुंडली में लगे दोषों से पाना चाहते है छुटकारा तो सावन के महीने में जरूर करें ये खास उपाय

कुंडली में लगे दोषों से पाना चाहते है छुटकारा तो सावन के महीने में जरूर करें ये खास उपाय
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 4:39 PM IST
sawan mondays
sawan mondays

भोपाल। सावन यानि कि हरियाली और बारिश की बूंदों का महीना। इस महीने में चारों ओर बारिश के बीच में हरियाली छाई रहती है। साथ ही ये महीना देवो के देव महादेव का महीना होता है। इस साल सावन की शुरूआत 28 जुलाई से हो रही है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि इस बार शुभ योग के साथ सावन के महीने का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ रहा है। पहले और आखिरी सोमवार को शिव भक्तों में अपना ही महत्व है। अगर आपगकी कुंडली में कोई दोष है तो इस बार में कुछ जरूरी उपाय करके आप इन दोषों को दूर कर सकते हैं। जानिए क्या हैं ये जरूरी उपाय....

- सावन के महीने में अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा से जुड़े कोई भी दोष है तो भगवान शिव के शिलविंग में हर सोमवार को दूध चढ़ाएं। अगर आप ऐसा करते है तो कुड़ली से जुड़े चंद्रमा के दोष कुछ दिनों में दूर हो जाते हैं।

- अगर आपकी कुंडली में गुरु के दोष है तो सावन के महीने में एक लोटा दूध लेकर उसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं और भगवान शिव को अर्पित करें। अगर आप ऐसा करते है तो कुंडली से गुरु दोष खत्म से विवाह से जुड़ी तमाम अड़चनें ठीक हो जाएंगी।

- अगर लगातार आपको व्यापार में घाटा हो रहा है तो शिवलिंग पर हर सोमवार विधारा की जड़ का रस चढ़ाएं। ऐसा करने से बुध का बुरा प्रभाव जल्द ही समाप्त हो जाता है।

- कुंडली में शुक्र ग्रह के दोष को समाप्त करने के लिए सावन के हर सोमवार को शिवलिंग पर घी चढ़ाए। अगर आप ऐसा करते है तो घर में वैभव आता है।

- कुंडली में बैठे शनि दोष को समाप्त करने के लिए शिवलिंग का दही से स्नान कराएं और बेलपत्र चढ़ाएं। ऐसा करने से जीवन में आने वाली कई बड़ी परेशानियों से राहत मिलती है साथ ही शनि की साढ़े साती का प्रभाव कम होता है।

Published on: