भोपाल

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं को कौन कर रहा ऐसे कॉल! एआइसीसी के नाम से हो रही हरकत

MP Congress - मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन कॉल कर परेशान किया जा रहा है। विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है।

less than 1 minute read
Apr 30, 2025

MP Congress - मध्यप्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फोन कॉल कर परेशान किया जा रहा है। विशेषकर महिला कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। उन्हें कॉल कर अभद्र भाषा में बात की जा रही है। खास बात यह है कि ये फोन कॉल ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी यानि एआइसीसी के नाम से किए जा रहे हैं। एमपी कांग्रेस ने अब पुलिस से इस मामले की शिकायत करने की बात कही है। कांग्रेस ने इस संबंध में अपने एक्स हेंडल पर फोन नंबरों की जानकारी भी दी है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के नेताओं व महिला कार्यकर्ताओं को अभद्र भाषा में कॉल किए जा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि 9352597073 व 9116359721 जैसे कुछ अन्य नंबरों से प्रदेश कांग्रेस नेताओं और खासतौर पर महिला कार्यकर्ताओं को कॉल किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने ऐसे नंबरों से कॉल आने पर तुरंत पुलिस में शिकायत करने को कहा है।

एमपी कांग्रेस ने इस संबंध में ट्वीट भी किया

एमपी कांग्रेस ने इस संबंध में ट्वीट भी किया। प्रदेश कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हेंडल पर लिखा-

महत्वपूर्ण सूचना :

हमारी जानकारी में आया है कि कतिपय असामाजिक तत्वों द्वारा AICC के नाम से 9352597073 व 9116359721 इस प्रकार के कुछ नंबरों से मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेताओं व महिला कार्यकर्ताओं को अभद्र भाषा में कॉल किए जा रहे हैं।

आग्रह है कि सभी साथी ऐसे नंबरों से कॉल आने पर तुरंत पुलिस में शिकायत करें।

प्रदेश कांग्रेस द्वारा भी इस संबंध में पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायत दी जा रही है।

Updated on:
30 Apr 2025 02:49 pm
Published on:
30 Apr 2025 02:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर