भोपाल

Independence Day: एमपी के इन जांबाज अफसरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, जानें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

Independence Day: मध्यप्रदेश के पुलिस अफसरों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

less than 1 minute read
Aug 14, 2024

Independence Day: मध्यप्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस की बहादुरी और सराहनीय कार्य के चलते उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित जाएगा। इसमें वीरता पदक के लिए 12, विशिष्ट सेवा पदक के लिए 4 और सराहनीय सेवा पदक के लिए 14 अधिकारी, कर्मचारियों को चयनित किया जाएगा। अवार्ड के लिए दो सैनिक भी चुने गए हैं।

इन अवार्ड जीतने वाले अफसरों में एडीजी चंचल शेखर, आईजी अरविंद सक्सेना और राजेश हिंगणकर, डीआईजी पंकज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, विनीत कपूर के अलावा कई पुलिस अफसर के अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा वीरता पदक

इसमें मो. अयूब खान, आशीष शर्मा, हनुमत टेकाम , समीर सौरभ , मोती उर रहमान , आशीष शर्मा, मोहनलाल मरावी, राजेश धुर्वे, नामदेव शर्मा, अरुण मिश्रा, अतुल कुमार शुक्ला, पुनीत गहलोत को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा।

विशिष्ट सेवा अवार्ड के लिए इन्हें मिलेगा सम्मान


इनमें से चंचल शेखर - एडीजी, अरविंद कुमार सक्सेना - आईजी, राजेश हिंगणकर - आईजी, रामाधर भारद्वाज - एसपी को विशिष्ट सेवा अवार्ड के लिए सम्मानित किया जाएगा।

इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक


संजय कुमार दुबे, पंकज श्रीवास्तव, राजेश सिंह, विनीत कपूर, अंजना तिवारी, योगेश्वर शर्मा, महावीर सिंह, मुजाल्दे इरमीन शाह, सुरेश कुमार बजंघाटे, मानवेंद्र सिंह कुशवाह, रवि कुमार द्विवेदी, प्रवीण नारायण बघेल, सुरेंद्र सिंह सिकरवार, शैलेंद्र सिंह राजपूत को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Updated on:
14 Aug 2024 04:29 pm
Published on:
14 Aug 2024 04:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर