भोपाल

एमपी में विधायकों के मां-पिता का देहांत, राखी के पर्व पर घर में पसरा मातम

Indore 2 MLA Ramesh Mendola Father Death News Semaria MLA Abhay Mishra Mother Death News
2 min read
• •
Updated: 19 Aug 2024, 4:04 PM IST
Indore MLA Ramesh Mendola
mishramendola

Indore 2 MLA Ramesh Mendola Father Death News Semaria MLA Abhay Mishra Mother Death News देशभर में जहां राखी का पर्व मनाया जा रहा है वहीं प्रदेश के कुछ विधायकों के घर पर मातम पसरा है। रक्षाबंधन के ऐन पहले प्रदेश के एक विधायक के पिता का निधन हो गया जबकि एक अन्य विधायक की मां का भी देहांत हो गया। मां पिता की मौत की वजह से इन विधायकों के घर पर दुख का माहौल है।

इंदौर-2 से बीजेपी BJP विधायक रमेश मेंदोला के पिता चिंतामणि मेंदोला का रविवार को निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे। चिंतामणि मेंदोला कुछ समय से बीमार चल रहे थे और रविवार को शाम को आखिरकार उनकी सांसें उखड़ गईं। रमेश मेंदोला के पिता के निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्या में रिश्तेदार, सामाजिक लोग और समर्थक उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। चिंतामणि मेंदोला की अंतिम यात्रा देर शाम नंदा नगर निकली। मालवा मिल मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

विधायक ने की भावुक पोस्ट
विधायक रमेश मेंदोला ने अपने पिता के निधन के बाद सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि 'जो सृष्टि के नाथ है, पिता के बिना वो भी अनाथ है… बता दें कि चिंतामणि मेंदोला के रमेश मेंदोला सहित छह बेटे और एक बेटी हैं। उनके एक बेटे की मौत हो गई थी। चिंतामणि मेंदोला मूलत: उत्तराखंड के थे। वे करीब 75 साल पहले इंदौर आ गए थे।

इधर सेमरिया के विधायक की मां का भी चार दिन पहले देहांत हो गया। यहां के कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की मां सुमन मिश्रा का 15 अगस्त को निधन हो गया। 80 वर्ष की सुमन मिश्रा दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थीं जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मां के देहांत के कारण मिश्रा परिवार में भी राखी पर दुख का माहौल है।

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की मां सुमन मिश्रा के निधन पर प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा—

सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा की माताजी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Updated on:
19 Aug 2024, 4:04 PM IST
Published on: