भोपाल

सिंधिया के आने से चंबल ही नहीं पूरे देश में बढ़ेगी भाजपा की ताकत

- केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से पत्रिका की खास चर्चा
2 min read
Mar 14, 2020
narendra singh tomar
- केंद्रीय कृषि एवं पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से पत्रिका की खास चर्चा

भोपाल। ग्वालियर-चंबल की राजनीति के दो धु्रव ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र ङ्क्षसह तोमर अब एक साथ हैं। गुरूवार को जब सिंधिया विशेष विमान से दिल्ली से भोपाल पहुंचे तो उनके साथ तोमर भी थे। यह नए समीकरण के संकेत हैं। पत्रिका से चर्चा में नरेंद्र ङ्क्षसह तोमर ने साफ कहा कि भाजपा के विस्तार के लिए नए समीकरण बनना जरूरी है, इससे संगठन मजबूत होगा। हम सभी का उद्देश्य राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत करना है।

सवाल- मुख्यमंत्री कमलनाथ दावा कर रहे हैं कि सरकार बहुमत में है और फ्लोर टेस्ट होने पर वे अपना बहुमत साबित कर देंगे, आपको क्या लगता है।

तोमर- देखिए, मध्यप्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम चल रहा है वो सबके सामने है। कांग्रेस के 22 विधायक अपना इस्तीफा दे चुके हैं, उन्होंने वीडियो जारी करके ये बात भी बताई है। मुख्यमंत्री कमलनाथ का फ्लोर टेस्ट का खुद दावा करना ही इस बात को साबित करता है कि कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई है। अब सरकार बहुमत में है या नहीं, इसका परीक्षण तो राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष ही करेंगे।

सवाल- कांग्रेस का आरोप है कि उसके 19 विधायकों को भाजपा ने बेंगलुरू में बंधक बना रखा है। हार्सट्रेडिंग हो रही है?
तोमर- अंतर्कलह कांग्रेस का और आरोप भाजपा पर यह तो बहुत ही हास्यास्पद है। वैसे मैंने पूर्व में ही कहा था कि कांग्रेस की सरकार को कांग्रेस से ही खतरा होगा और ऐसा ही होता नजर आ रहा है।

सवाल- दिग्विजय ङ्क्षसंह ने तो खुले आम कांग्रेस विधायकों को 35 करोड़ रुपए देने के भाजपा पर आरोप लगाए हैं?

तोमर- वे क्या कहते हैं उसका जवाब उनसे ही पूछिए। ये कांग्रेस का अंतर कलह है जो अब सामने आ रहा है। कांग्रेस की ही विधायक अपने ही नेताओं पर खुल कर आरोप लगा रहे हैं।

सवाल- ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा परिवार में आने के कदम को आप कैसे देखते हैं?
तोमर- ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने से संगठन की ताकत बढ़ेगी। वे अपने परिवार में ही लौटे हैं। उनकी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने इस पौधे को रोपा था जो आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।

सवाल- क्या ज्योतिरादित्य सिंधिया के आने से ग्वालियर चंबल की राजनीति में नए समीकरण पैदा होंगे?

तोमर- देखिए, यह संगठन का विस्तार है। हमारी विचारधारा ही ऐसी है कि सभी को अपना बना लेती है। राष्ट्रवादी सोच एक साथ रहे यह देश और राजनीति के लिए बढिय़ा है। ग्वालियर-चंबल की राजनीति में नए समीकरण तलाशना भाजपा के संगठन विस्तार के लिए आवश्यक भी है। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सिंधिया भी इस प्रक्रिया में भागीदार होंगे मैं ऐसी उम्मीद करता हूं।

Updated on:
13 Mar 2020 10:52 pm
Published on:
14 Mar 2020 06:03 am