MP Tourism News: IRCTC दे रहा है एमपी के इस हिल स्टेशन पर घूमने का सुनहरा मौका, कम खर्च में रुकने, खाने-पीने और घूमने की हर सुविधा. यहां पढ़ें पूरी खबर...
Hill Station in MP: गर्मियों की छुट्टियों में अब बना रहे हैं घूमने का प्लान, तो मध्य प्रदेश के पचमढ़ी हिल स्टेशन पर आपका स्वागत है। सात पहाड़ों की रानी और एमपी का शिमला-मनाली कहा जाने वाला पचमढ़ी गर्मी में कूल रहने के लिए बेस्ट ऑप्शन है। यहां की खूबसूरत वादियों में घूमने के लिए IRCTC आपको सुनहरा मौका दे रहा है। कम खर्च और आपके बजट में समर वेकेशन का मजा आप यहां ले सकेंगे।
दरअसल IRCTC एक पचमढ़ी स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Pachmarhi Tour Package) लेकर आया है। समुद्र तल से लगभग 1,067 मीटर ऊपर पचमढ़ी चारों ओर से हरी-भरी घाटियों से घिरे पचमढ़ी में आपके दिन यादगार बन जाएंगे। IRCTC के इस स्पेशल पैकेज में पचमढ़ी के खूबसूरत नेचुरल प्लेसेज पर घूमने के साथ ही होटल में रुकने और रेस्टोरेंट में ब्रेकफास्ट से लेकर लंच, डिनर तक की व्यवस्था होगी और वो भी आपके बजट में।