भोपाल

वीडियो वॉल पर एशियाड का आंखों देखा हाल

टीटी नगर स्टेडियम में खिलाडिय़ों व शहरवासियों के लिए लगी हाईटेक स्क्रीन - वीडियो वॉल

2 min read
Aug 28, 2018
वीडियो वॉल पर एशियाड का आंखों देखा हाल

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल डिजीटल नेटवर्किंग की मांग दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग की ओर से डिजीटल तकनीक से हाईटेक होने के लिए टीटी नगर स्टेडियम में लगाई गई लाखों की वीडियो वॉल का खिलाडिय़ों को लाभ मिल रहा हैं। इसमें खिलाड़ी जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स का आखों देखा हाल सुन और देख रहे हैं।

सुबह और शाम को खिलाड़ी अभ्यास के बाद मैदान में ही एशियाड में अपने पसंदीदा खिलाडिय़ों के प्रदर्शन और उनके मुकाबले देख पा रहे हैं। बता दें कि मप्र से पहली बार एशियाड में 42 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।


Jakarta Palembang 2018 Asian Games गतिविधियों की मिल रही जानकारी

वीडियो वॉल लगने से लोगों और खिलाडिय़ों को विभाग की गतिविधियों के अलावा देश और विदेशों में होने वाले मैचों की लाइव कवरेज मिल रही है। इसमें खिलाडिय़ों की परफॉर्मेंस रिकार्ड भी दिखाया जाता। इसके साथ ही खिलाडिय़ों को हर खेल के बारे में एक्सपर्ट द्वारा तकनीक की भी जानकारी दी जाती है।

खिलाडिय़ों को लाभ
स्टेडियम में रोजाना 450 से ज्यादा खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। इनके अलावा 30 से ज्यादा कोच टे्रनिंग देते हैं। ये सभी अपने खेल की लाइव करवरेज देखकर खेल और उनकी तकनीक को फॉलो करते हैं। एक्सपट्र्स का कहना है कि इस तकनीक से खिलाडिय़ों को अपनी फिटनेस और खेल सुधारने में काफी मदद मिलती है। विदेशों में भी इसका प्रयोग किया जाता है।

2 गुणा 2 के 10 एलईडी पैनल
स्टेडियम में लगाए गए तीन वीडियो वॉल में 2 गुणा 2 के 10 एलईडी पैनल लगाए गए हैं। इसे वायरलैस के जरिए जोड़ा गया है, जिसकी कनेक्टिविटी विभाग के पास रहती है। उपसंचालक खेल विभाग बीएस यादव ने बताया कि खेल विभाग की गतिविधियां ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा सकें, इसके लिए वीडियो वॉल गई है। इससे खिलाडिय़ों को उनके स्पोट्र्स की जानकारी भी मिल सकेगी।

Published on:
28 Aug 2018 01:49 pm
Also Read
View All