भोपाल

जापान में सीएम मोहन यादव, सेंसोजी मंदिर में किए भगवान बुद्ध के दर्शन, आज इनसे Invest MP की चर्चा

Japan me CM Mohan Yadav: जापान के दौरे पर सीएम मोहन यादव का आज दूसरा दिन, टोक्यों में निवेशकों से चर्चा से पहले सेंसोजी मंदिर पहुंचे, भगवान बुद्ध के दर्शन कर बोले दोनों देश साथ-साथ...

3 min read
Jan 29, 2025
Japan me cm

Japan me CM Mohan Yadav: मध्यप्रदेश में उद्योग लगेंगे तो रोजगार के मौके भी बढ़ेंगे। इससे राज्य की आर्थिक उन्नति होगी। इसी मकसद के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय जापान की यात्रा पर गए हैं। पहले दिन मंगलवार को उन्होंने टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन के तोशियूकी नाकाहारा महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया व मिडिल ईस्ट डिवीजन और मासाहिरो नोगी परियोजना महाप्रबंधक, प्रशासन एवं समर्थन विभाग, इंडिया व मिडिल ईस्ट डिवीजन के साथ निवेश के अवसरों पर चर्चा की। उन्हें एक आइडियल डेस्टिनेशन बताते हुए मप्र की विशेषताओं से अवगत करवाया। तो आज उनके दौरे का दूसरा दिन है।

जापान में आज दूसरा दिन

जापान में सीएम मोहन यादव का आज बुधवार को दूसरा दिन है। वे टोक्यो शहर में है। आज सीएम ने सुबह की शुरुआत भगवान बुद्ध के दर्शन कर की। वे सेंसोजी मंदिर पहुंचे और भगवान बुद्घ की शरण में दोनों देशों के साथ की कामना की। सीएम ने एक्स पर पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा कि भगवान बुद्ध के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। सांस्कृतिक विरासत के साथ व्यापारिक दृष्टि से दोनों देश एक दूसरे के साथ हैं। मंगल कामना है कि दोनों साथ-साथ रहें।

आज इनसे मुलाकात

ईस्ट जापान रेलवे कंपनी और केइदानरेन की दक्षिण एशिया समिति के अध्यक्ष यूजी फुकासावा के साथ बैठक। रेलवे, परिवहन क्षेत्र में तकनीकी सहयोग व निवेश की संभावनाओं पर जोर रहेगा। ब्रिजस्टोन मुख्यालय, क्योबाशी, चुओ-कु, टोक्यो में ब्रिजस्टोन के अफसरों से मिलेंगे सीएम ऑटोमोबाइल, टायर उद्योग में तकनीकी साझेदारी पर फोकस। जीआइसीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोहेई हारा से जल प्रबंधन, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं और अधोसंरचना विकास की संभावनाओं पर चर्चा।

जापान में कैसा रहा सीएम का पहला दिन

सीएम ने टोयोटा को मध्य प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया। तकनीकी नौकरियों में युवाओं के प्रशिक्षण और सशक्तिकरण के लिए संभावनाओं पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने जापान से मप्र के व्यावसायिक रिश्तों पर निवेशकों से बात की। कहा कि 2023-24 में एमपी से जापान को 92.8 मिलियन डॉलर का निर्यात किया। इनमें एल्युमिनियम से बनी वस्तुएं, कार्बनिक रसायन, परमाणु रिएक्टर्स, बॉयलर्स, यांत्रिक उपकरण, फार्मास्युटिकल उत्पाद सहित अन्य मशीनरी प्रमुख रूप से शामिल हैं। जापान में मैन्युफैक्चरिंग और अन्य क्षेत्रों से जुड़े उद्योग भी हैं।

एमपी इसलिए निवेश के लिए उपयुक्त

एमपी के पास स्पष्ट और लाभकारी नीतियां, सिंगल विंडो क्लीयरेंस, पारदर्शी त्वरित अनुमोदन एवं अनुकूल सुविधाएं और वातावरण है। इंफ्रास्ट्रक्चर, बिजली, पानी, भूमि और अन्य आवश्यक सुविधाएं हैं। प्रदेश से देश के किसी भी कोने तक उत्पादित सामग्री और माल को आसानी से पहुंचाया जा सकता है। बेहतर रोड-रेल नेटवर्क। मालवाहक ट्रेनों के लिए कॉरिडोर प्रस्तावित है। जैसे जापान नई तकनीकों पर काम कर बढ़ा है, मप्र में उसकी अपार संभावनाएं हैं।

जापान का कोई तोड़ नहीं

जापान को सीएम ने नवाचार करने वाला देश बताया। कहा कि भूकंपों और प्राकृतिक आपदाओं से उबरने में जापान का कोई तोड़ नहीं। भारत और जापान के बीच व्यावसायिक संबंध तब शुरू हुए जब पैनासोनिक ने 1972 में अपने संयंत्र स्थापित किए थे। अब भारत व जापान रणनीतिक और वैश्विक भागीदारी साझा करते हैं।

दोगुनी करेंगे अर्थव्यवस्था

सीएम ने निवेशकों से कहा कि 9 करोड़ से ज्यादा आबादी वाला मध्य प्रदेश क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था एक दशक में तीन गुना बढ़ी है। अब पांच साल में दोगुनी करेंगे। पूंजीगत व्यय और शासकीय व्यय में पिछले एक साल में 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2023-24 में 65 हजार करोड़ का निर्यात किया गया।

Updated on:
29 Jan 2025 11:16 am
Published on:
29 Jan 2025 11:11 am
Also Read
View All

अगली खबर