भोपाल

एमपी में जापानी एजेंसी कर रही बिजली सप्लाई के काम की देखरेख, ट्रांसमिशन लाइन का किया निरीक्षण

MP power supply work- जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) द्वारा व्यापक निरीक्षण

2 min read
Feb 23, 2026
Japanese agency overseeing power supply work in MP

MP power supply work- मध्यप्रदेश में बिजली सप्लाई के काम की एक जापानी एजेंसी देखरेख कर रही है। मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के कामकाज का जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जायका) द्वारा व्यापक निरीक्षण किया जा रहा है। प्रदेश के ट्रांसमिशन नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के लिए जायका-2 में विभिन्न वित्त पोषित परियोजनाओं के अंतर्गत कार्य चल रहे हैं। जापानी एजेंसी की टीम ने इन कार्यों का गहराई से निरीक्षण किया। जायका जापान की इवैल्यूएटर हिसाए ताकाहाशी और जायका के भारतीय प्रतिनिधि कुनाल गुप्ता ने निर्माण कार्यों, उनकी गुणवत्ता, उपयोगिता तथा अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन की बारीकी से जांच-पड़ताल की। निरीक्षण के दौरान टीम ने एसएलडीसी और स्काडा सेंटर की प्रशंसा की।

जायका इवैल्यूएटर हिसाए ताकाहाशी और भारतीय प्रतिनिधि कुनाल गुप्ता ने ढीमरखेडा लाइन एवं सब स्टेशन का दौरान किया। इस दौरान टीम ने एमपी ट्रांसको की ट्रांसमिशन लाइन एवं सब स्टेशन के संबंध में बारीकी से जानकारी ली।

ये भी पढ़ें

एमपी में टेट्रा पैक में फ्री दूध बांटेगी सरकार, राज्य के नए बजट में बड़ा प्रावधान

जायका टीम ने सर्वप्रथम 132 केवी सब स्टेशन ढीमरखेड़ा तथा इसके लिए निर्मित 132 केवी पनागर–ढीमरखेड़ा ट्रांसमिशन लाइन का अवलोकन किया। इवैल्यूएटर ताकाहाशी ने लोन स्वीकृति के समय प्रस्तुत प्रारंभिक योजना, परियोजना के क्रियान्वयन, स्थापित उपकरणों की गुणवत्ता, लागत एवं रखरखाव से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सब स्टेशन एवं ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पाया और इसपर संतोष जताया।

उपयोगिता जानने के लिए आमजनों से भी की चर्चा

जायका द्वारा वित्त पोषित फंड से निर्मित सब स्टेशन की उपयोगिता के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ-साथ जायका टीम ने स्थानीय महिलाओं को बुलाकर उनका प्रत्यक्ष फीडबैक भी लिया। महिलाओं ने बताया कि सब स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। अब उन्हें पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली मिल रही है, जिससे सिंचाई के लिए भी पर्याप्त विद्युत उपलब्ध हो रही है। इससे उनके आर्थिक एवं सामाजिक स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर और स्काडा का भी किया अवलोकन

जायका टीम ने एमपी ट्रांसको के स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर (एसएलडीसी ) एवं स्वदेशी तकनीकी एवं उपकरणों से निर्मित स्काडा कंट्रोल सेंटर का भी अवलोकन किया और उसकी कार्य प्रणाली की प्रशंसा की। निरीक्षण के दौरान एमपी ट्रांसको के मुख्य अभियंता केएम सिंघल, अधीक्षण अभियंता आरसी शर्मा, कार्यपालन अभियंता एपीएस चौहान, शशि शेखर, रविराज पटेल, सहायक अभियंता जितेन्द्र तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Published on:
23 Feb 2026 05:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर