भोपाल

‘झांसी की रानी’ के पक्ष में सिंधिया, कांग्रेस पर भड़के, किया जोरदार कमेंट

Jyotiraditya Scindia Kangana Ranaut Supriya Shrinate Case- चर्चित मूवी मणिकर्णिका— द क्वीन ऑफ झांसी की एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनैतिक पारी शुरु कर रही हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Mar 2024, 7:37 PM IST
jhansi.png
कंगना पर विवादित पोस्ट पर सिंधिया कांग्रेस और सुप्रिया श्रीनेत Supriya Shirnate पर भड़क उठे

चर्चित मूवी मणिकर्णिका— द क्वीन ऑफ झांसी की एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनैतिक पारी शुरु कर रही हैं। उन्हें बीजेपी ने मंडी लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। कंगना को प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के एकाउंट से विवादित पोस्ट की गई जिसपर बवाल मच गया। बाद में श्रीनेत ने पोस्ट डिलीट कर सफाई दी कि उनका एकाउंट चलानेवाले एक शख्स ने यह पोस्ट की थी लेकिन इसको लेकर भाजपाइयों का गुस्सा बरकरार है। अब इस मामले में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कूद पड़े हैं।

कंगना पर विवादित पोस्ट पर सिंधिया कांग्रेस और सुप्रिया श्रीनेत Supriya Shirnate पर भड़क उठे। ज्योतिरादित्य सिंधिया Jyotiraditya Scindia ने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी महिलाओं का सम्मान नहीं किया। अब जनता उन्हें जवाब देगी। सिंधिया ने लोकसभा चुनाव परिणामों के बारे में इंगित करते हुए यह भी कहा कि वैसे भी 4 जून आनेवाला है।

कंगना रनौत और कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इस विवाद पर सियासी घमासान मचा है। इसमें अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कूद पड़े हैं और उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा मातृशक्ति का अपमान किया। जिस पार्टी ने कभी महिलाओं का मान-सम्मान नहीं किया उससे और उम्मीद भी क्या की जा सकती है?'

चार जून आने ही वाला
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यह भी कहा कि महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश करनेवालों को अब जनता सबक सिखाएगी। यह दिन भी ज्यादा दूर नहीं है, 4 जून आने ही वाला है। बता दें कि 4 जून को लोकसभा चुनाव की मतगणना होगी।

Updated on:
27 Mar 2024, 7:37 PM IST
Published on: